Actress In High Slit Dress: कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए ट्रेंड में हैं हाई स्लिट ड्रेसेस, कियारा से लेकर जैकलीन की है फर्स्ट च्वाइस
Edited By Niharika Gupta

Actress In Thigh High Slit Outfits
Edited By Niharika Gupta

Actress In Thigh High Slit Outfits
Actress In High Slit Dresses: इंडिया कुट्योर वीक 2023 में फैशन का अनोखा रंग देखने को मिला। थाई-स्लिट ड्रेसेज से लेकर ब्रालेट और मरमेड लुक तक कई तरह की आउटफिट्स देखने को मिलीं। अगर आपसे यह इवेंट मिस हो गया है, तो परेशान न हों हम आपके लिए इसके कुछ हाइलाइट्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप लेटेस्ट फैशन से जुड़े रहेंगे, तो आइये एक नजर डालते हैं।
दिशा पाटनी ने सिल्वर कलर का शिमरी स्ट्रैपी ब्रा लेट टॉप के साथ थाई-हाई स्लिट स्कर्ट कैरी किया है। इसकी प्लंजिंग नेकलाइन और हेमलाइन काफी आकर्षित कर रहा है। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ डैंजलिंग ईयरिंग्स, हाई हील्स और ब्रेसलेट वियर किया है।

कियारा आडवाणी की यह ड्रेस आपको जरूर बार्बी वाइब दे रही होगी। पिंक कलर की यह एम्बेलिश्ड ब्रा लेट टॉप और साइड स्लिट स्कर्ट पर काफी बारीक काम किया गया है। एक्ट्रेस की फिशकट स्टाइल स्कर्ट पर मोतियों, क्रिस्टल और सेक्विन का वर्क किया गया है। वहीं, ब्रालेट पर भी सेम वर्क किया गया है।

जैकलीन फर्नांडीज लैवेंडर क्रॉप टॉप और हाई हाई स्लिट स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अपने जबरदस्त हॉट लुक से फैन्स को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती हैं।

अनन्या पांडे ने गोल्डन कलर के स्लिट स्कर्ट और ब्रालेट टॉप कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनकी यह ड्रेस कॉकटेल पार्टी या रिसेप्शन के लिए आइडियल ऑप्शन हो सकता है। इसमें हॉल्टर नूडल पट्टियों के साथ एक फिटेड बस्ट वाले ब्रालेट को मैचिंग कलर के स्कर्ट के साथ पेयर किया गया है।

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बोल्ड एप्लिक डिज़ाइन और कटवर्क हेमलाइन के साथ एक शानदार सुनहरे स्कर्ट और ब्लाउज को स्टाइल किया। इस आउटफिट पर हाथ से कढ़ाई की गई है।

एक्ट्रेस सोभिता धूलिपाला वैसे तो हर ड्रेस में कहर ढाती हैं। मगर इस तस्वीर में उन्होंने शीर टच वाली बहुत ही प्यारी स्कर्ट और ब्रालेट को पहन रखा है। लो वेस्ट स्कर्ट में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक के लिए साइड पार्टेड हेयर स्टाइल रखा है।

इन एक्ट्रेसेज के आउटफिट्स को आप आने वाले वेडिंग सीजन में अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: