Health Tips: हाई हील्स पहना आजकल की महिलाओं को काफी पसंद होता है, जो उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का काम करती है। इससे परफेक्ट पोस्चर के साथ-साथ, लंबी दिखाई देती हैं और स्टाइलिश भी नजर आती हैं। कई महिलाएं कॉन्फिडेंट बनाए रखने के लिए हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हाई हील्स पहनने से नुकसान भी हो सकते हैं। इसे हर रोज पहनने से आपके पीठ में दर्द और टखने में मोच जैसी समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि हिल्स पहनने के और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
पैर में दर्द और छाले
अगर आप हर रोज हाई हील्स पहनते हैं तो इसके कारण कारण पैर में दर्द रहने लगता है। आपको एड़ी, तलवे या पैर की उंगलियों में तेज दर्द हो सकता है। यहां तक की आपको पैरों में छाले भी पड़ सकते हैं। कई बार हाई हील्स पहनने से लोगों की समस्याएं इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि उन्हें पैरों की सर्जरी तक करवानी पड़ जाती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें की ज्यादातर हील्स पहनने से बचें।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
रीढ़ की हड्डी में समस्या
हर रोज हाई हील्स पहनने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिसका असर घुटनों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप लगातार कई दिनों या फिर घंटों तक हील्स पहनने हैं तो इसकी वजह से घुटनों और रीढ़ की हड्डी में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
फ्रैक्चर होने का खतरा
लगातार हाई हील्स पहनने से हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर का भी खतरा रहता है। इसकी वजह से पैरों, कमर और कूल्हों की हड्डियां टूट सकती है। इसके अलावा आपका पॉश्चर भी खराब हो सकता है। इसलिए अगर आपकी हड्डियों और शरीर के कमजोर होने से बचाना चाहते हैं, तो हाई हील्स को सावधानी के साथ पहने।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
टमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
5 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
6 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
7 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
21 hrs agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
1 day agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines