Hibiscus Face Masks: हम न जाने कितने मंहगे फेस पैक का इस्तेमाल करते है। जिससे हमारे चेहरे की खूबसुरती बनी रहें और खुद को हम बेहतर महसूस करा सकें। लेकिन इन फेस पैक में केमिकल ब्लीच मिले होते है, जो त्वचा को कई तरह के नुकसान पंहुचाते हैं और बार-बार ब्लीचिंग का उपयोग करने से त्वचा चमकदार होने के बजाय रूखी और बेजान हो सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए हम आपको नेचुरल फेस पैक बनाने की जानकारी देने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, बड़ी आसानी के साथ मिलने वाले गुड़हल का फूल (हिबिस्कस ) के बारे में जिसकी मदद से त्वचा को मुलायम और स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे शरीर के बैक्टीरिया नष्ट किए जाते हैं। इसका फेस पैक आपकी त्वचा की गहरी परतों से जिद्दी मैल और गंदगी को बाहर निकाल देता है।
गुड़हल और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
गुड़हल का फूल (हिबिस्कस ) काफी ज्यादा उपयोगी होता है। यह त्वचा में कुदरती कसाव लाता है। इसमें बोटॉक्स प्रॉपर्टीज होती हैं। यह विटामिन-सी से भी भरपूर होता है, इसलिए चेहरे पर इसे लगाने से त्वचा में निखार आता है। इसका मुल्तानी मिट्टी के साथ एक बेहतरीन फेस पैक बनाया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी और गुड़हल के फूलों का पाउडर लें और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धो लें।
गुड़हल और दूध का फेस पैक
अगर टैनिंग के कारण आपकी स्किन पर सांवलापन आ गया है तो आप गुड़हल और दूध का फेस पैक लगा सकती है। जिसकी मदद से इस समस्या से बचा जा सकता है। हिबिस्कस फूल में एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड प्रचुर मात्रा में होता है, जो स्किन को गोरा रखने में मदद करता है। 5 गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाए, इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाए और इसके बाद साफ पानी से धो लें।
गुड़हल और दही का फेस पैक
गुड़हल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा, इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो स्वस्थ और साफ त्वचा रखने में मदद करते हैं। दही में जिंक भी होता है, जो फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या भी कम करने का काम करती है। गुड़हल और दही का फेस पैक बनाने के लिए गुड़हल का पेस्ट एक कटोरी में मिला लें, इसके बाद दो चम्मच दही को एक चम्मच शहद के साथ मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट चेहरे पर लगाएं और इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines