Herbal Tea Benefits: सुबह आंख खुलते ही दूध वाली चाय पीना लगभग सभी पसंद करते हैं, जो आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा है। रोज इसे खाली पेट पीने से आपको गैस और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर अपनी डाइट का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट कुछ हर्बल-टी पी सकते हैं। ये कई तरह की जड़ी-बूटियों, जड़ों, फूलों और मसालों से बनी होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही सूजन से राहत दिलाने और आंत से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। अगर आप हर रोज हर्बल-टी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर से बैक्टीरिया निकालने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि हर्बल-टी पीने के और क्या फायदे हो सकते हैं?
डैंडेलियन रूट टी
अगर आप हर रोज डंडेलियन रूट टी पीते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये नेचुरल पाचन टॉनिक के रूप में काम करती है, जो फैट को पचाने में मदद करती है। इसे शरीर से बैक्टिरिया आसानी से बाहर निकल जाता है। डंडेलियन चाय कब्ज से भी राहत दिला सकती है। इसे पीने से आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर फील करते हैं।
ये भी पढ़ें- रोज सुबह करें संधि मुद्रा, जोड़ों के दर्द से लेकर आर्थराइटिस तक रहेगा दूर
हल्दी वाली चाय
हल्दी की चाय करक्यूमिन से भरपूर होती है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हौते हैं। ये आंत की सूजन को कम करने, पाचन में सुधार करने और लीवर को एक्टिव बनाने में मदद करते है। अगर आप हर रोज इस चाय का सेवन करते हैं, तो ये सूजन और गैस को कम कर सकती है। हेल्दी आंत माइक्रोबायोम को बढ़ावा देती है, जिससे आपका खाना आसानी से पचता है।
सौंफ की चाय
हर रोज खाली पेट सौंफ की चाय पीने से सूजन, पेट फूलना और अपच से राहत मिलती है। सौंफ में मौजूद तेल, जैसे एनेटोल, पाचन एंजाइम को एक्टिव बनाते हैं, जो खाना को पचाने में मदद करते हैं। सौंफ बेचैनी को कम करने में मदद करते हैं। भोजन के बाद भी इस चाय का सेवन कर सकते हैं, इससे पेट को आराम मिलता है।
कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय पेट से जुड़ी समस्या को दूर रखने में मदद करती है। डाइजेशन सिस्टम के साथ-साथ मांसपेशियों के लिए भी हेल्दी होती है। इसके अलावा मल को पतला करती है और सूजन को कम करने में मदद करती है। अगर आप सुबह के अलावा सोने से पहले एक कप चाय पीते हैं, तो नींद अच्छी आती है।
मुलेठी की चाय
मुलेठी की जड़ की चाय डाइजेशन सिस्टम में सूजन और जलन कम करने में मदद करती है। शरीर से बलगम को बाहर निकालती है, पेट में एसिड बनने से रोकती है और गैस्ट्रिटिस से राहत दिला सकती है। खाने के बाद या फिर खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो रात के समय डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines