दुनिया भर में चाय को अलग-अलग तरीके से पिया जाता है। कई लोग अपनी डाइट में वजन को कम करने के लिए इसे शामिल करते हैं। चाय अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही यह थकान और तनाव को कम करती है और इसे पीने के बाद आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं, खासकर तब जब आप हर्बल टी का सेवन करते हैं। वहीं, अगर आप सही तरीके से चाय का सेवन नहीं करते हैं, तो इसमें मौजूद चीनी शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इसके लिए आप चीनी और दूध वाली चाय की जगह हेल्दी और टेस्टी हर्बल टी से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
ग्रीन टी
शरीर में फैट को कम करने के लिए अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी से कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं, जिससे आपका शरीर लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है। ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है, हार्ट हेल्दी रहता है और स्किन ग्लोइंग बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
नींबू और अदरक की चाय
नींबू और अदरक दोनों ही डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर होते हैं। नींबू और अदरक की चाय शरीर की गंदगी को बाहर निकालती और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाती है। इसके साथ ही यह चाय पेट की चर्बी को कम करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
हल्दी वाली चाय
हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसकी चाय के सेवन से शरीर को डिटॉक्स रखा जा सकता है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आपका वजन तेजी से कम होता है। साथ ही, यह फेफड़ों को एक्टिव बनाने के साथ-साथ जमी गंदगी को भी साफ करने में कारगर साबित हो सकती है।
पुदीने की चाय
पुदीने की ठंडक न केवल स्वाद के लिए अच्छी होती है, बल्कि पेट की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। पुदीने की चाय पाचन को बेहतर बनाती है और अपच या गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। इसके साथ ही, यह शरीर को हल्का और फ्रेश रखती है।
गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय का नाम शायद ही आपने सुना होगा। फूलों से बनी ये चाय भारत में नई है, लेकिन इसके फायदे कई सारे होते हैं। गुड़हल की चाय शरीर में फैट जमा नहीं होने देती है और डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ाती है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
9 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
10 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
12 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
12 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
13 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
13 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
16 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
17 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines