Room Heater: सर्दियों के मौसम में कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर लगाया जाता है. मार्केट में आमतौर पर ब्लोअर हीटर (Blower Heater), रेडिएटर्स और रॉलिग हीटर उपलब्ध होते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं बच्चों के कमरे में लगाने के लिए कौन से हीटर बेस्ट होते हैं और कौन से हीटर बच्चों के लिए (Heater For Kids) सुरक्षित हैं? इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने एक वीडियो में पीडियाट्रिशियन डॉ. शिशिर अग्रवाल ने बताया है कि बच्चे के कमरे के लिए कौन सा हीटर सबसे सेफ होता है.
बच्चों के लिए सुरक्षित हीटर कौन से हैं
ब्लोइर हीटर
पीडियाट्रिशियन डॉ. शिशिर अग्रवाल ने बताया कि ब्लोअर हीटर कभी भी बच्चों के लिए इस्तेमान नहीं करने चाहिए. ब्लोअर से कमरे का वातावरण ड्राई हो जाता है. इससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, स्किन ड्राई हो जाती है और सर्दी-जुकाम लग जाता है.
ऑयल फिल्ड रेडिएटर
बच्चों के लिए सबसे अच्छा है ऑयल फिल्ड रेडिएटर. डॉक्टर का कहना है कि यह हीटर कमरे को धीरे-धीरे गर्म करता है. इससे बच्चा एकदम कंफर्टेबल रहता है. इस हीटर की अच्छी बात यह भी है कि इसे बंद करने के बाद भी कमरा देर तक गर्म रहता है और ह्यूमिडिटी मेंटेन रहती है.
रोड हीटर
डॉक्टर ने बताया कि रोड हीटर की पहुंच पूरे कमरे में नहीं होती है. इसका इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसकी लिमिटेड अप्रोच होती है.
बच्चे से कितनी दूरी पर रखें हीटर
- डॉक्टर ने बताया है कि बच्चे से 4 से 6 फुट दूर ही हीटर को रखें.
- जब कमरे में हीटर चल रहा हो तो इस बात का ध्यान रखें कि कमरे में प्रोपर वेंटिलेशन बना रहे.
- ध्यान रखें कि बच्चा बहुत ज्यादा कपड़े पहने हुए ना हो. अगर कमरे में हीटर चल रहा है तो बच्चे के कपड़ों की लेयर उसके अनुसार ही कम करते रहे.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप हीटर ऐसी जगह लगाएं जो सूखी हो और जहां पर पानी वगैरह ना हो.
- हीटर को किसी टेबल पर रखने के बजाए जमीन पर ही कमरे के कोने में लगाया जा सकता है. टेबल से हीटर गिरने की संभावना रहती है.
यह भी पढ़ें – 1 महीने के नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें? हर मां को रखना चाहिए इन 10 बातों का ख्याल
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
5 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
12 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines