Heart Disease: सर्दियों आते ही दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है, जिसमें दिल के दौरे, हृदय गति रुकना और हार्ट में दर्द की परेशानी हो सकती है। दिल से जुड़ी ये समस्याएं ठंडे तापमान के वजह से होती है। अत्यधिक ठंड या अचानक तापमान बदलाव के कारण वसोकोन्सट्रिक्टर भी हो सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी रहता है। ये संभावित रूप से एथेरो स्क्लेरोटिक प्लेक को तोड़ सकता है, जिससे हार्ट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?
अनहेल्दी फूड्स
सर्दियों में हार्मोनल बदलाव के कारण भूख आम तौर पर बढ़ जाती है और हम कई बार अनहेदी खा लेते हैं जैसे कि तले हुए फूड्स, मीठा और हाई कैलोरी वाले फूड का अधिक सेवन हार्ट को नुकसान पहुंचे हैं। इस समस्या से बचने के लिए खाने को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट कर खाएं। इससे आपको भूख कम लगती है, जिसमें कम कैलोरी वाले जैसे कि ताजा सब्जी सलाद और फल और बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और चिया बीज से बने हेल्दी नाश्ते ले सकते हैं।
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
धूम्रपान और शराब का सेवन
बहुत से लोग सोचते हैं कि धूम्रपान और शराब शरीर को गर्म रखते हैं और सर्दी से लड़ने में मदद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता है ये आपके हार्ट को नुकसान पहुंचाता है। किसी भी मौसम में ज्यादा धूम्रपान और शराब पीना हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ठंड के मौसम में गर्म रहने के लिए हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉफी, चाय और सब्जियों से भरे सूप जैसे ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
वजन का बढ़ना
सर्दियों में हमारा मूड खराब और सुस्त हो जाता है और दिन में हमारे शरीर की एक्टिविटी कम हो जाती है। ये बढ़ती भूख और संभावित रूप से खराब गुणवत्ता वाली नींद के कारण वजन बढ़ जाता है, जो हामारे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप इनडोर व्यायाम जैसे कि ट्रेडमिल पर चलना, क्रॉस-ट्रेनर और सूर्य नमस्कार जैसे योग का अभ्यास करके भी शरीर को एक्टिव बना सकते हैं।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
4 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
6 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
7 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
8 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
9 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
10 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
10 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
13 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines