हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Manage: प्रेगनेंसी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, वजन रहेगा कंट्रोल

Weight Manage During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे अपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Weight Manage

Weight Manage:  एक महिला के लिए गर्भावस्था बहुत ही नाजूक स्थिती होती है। ऐसे में उनके शरीर का हेल्दी रहना बहुत ही जरूरी होता है। इस दौरान आपके वजन का कम या अधिक होना खतरा पैदा कर सकता है। इससे शुगर लेवल, बीपी, समय से पहले प्रसव या फिर बच्चे का वजन कम होने जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी है कि मां अपने वजन को कंट्रोल करें। आइए जानते हैं कि आप अपने वजन को कैसे मैनेज कर सकते हैं।

बैलेंस डाइट लें

गर्भावस्था के दौरान वजन को मैनेज करने के लिए गर्भवती महिला को बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में सभी पोषक तत्व मौजूद हो जैसे- प्रोटीन,  कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम आदि। ये सभी पोषक तत्व आपको गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्या से भी दूर रखने में आपकी मदद करेगा।

ये भी पढ़ें- ब्रेड समेत इन 5 चीजों से होती है पथरी! आज से ही बना लें दूरी

विज्ञापन

हाइड्रेटेड रहें

गर्भावस्था के दौरान आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना चाहिए, क्योंकि गर्भावस्था में ब्लड लेवल अन्य मेटाबॉलिक बदलावों के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड की जरूरत होती है। पानी की कमी से आपको कब्ज और थकान हो सकती है, इसलिए आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। इसके साथ ही आपको एक्सरसाइज को भी अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए, ताकि आप गर्भावस्था के दौरान कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहें।

फास्ट फूड को कहें गुड बाय

गर्भावस्था के दौरान अगर आपका वजन बढ़ गया है, तो ऐसे में आप तला हुआ, बहुत ज्यादा घी में बना खाना खाने से बचें। इसके अलावा बाहर का जंक फूड, फास्ट फूड या शुगरी ड्रिंक्स से दूर रहें।

विज्ञापन

कभी न करें डाइटिंग

गर्भावस्था के दौरान अगर आप डाइटिंग करने की सोच रहें है, तो ऐसा बिल्कुल भी न करें, क्योंकि इस समय आपका बच्चा भी आपके शरीर से ही पोषण लेता है। इसके लिए डाइट को इस तरह से मैनेज करें कि शरीर को पूरा पोषण भी मिले और वजन भी कंट्रोल में रहे।

ये भी पढ़ें- मशरूम में छुपे हैं कई राज, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola