हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Healthy Vegetable: आयरन-फाइबर के भरपूर हैं ये 5 सब्जियां, फायदे सुनते ही खरीद लाओगे

हम सभी रोज खाने में आलू, टमाटर, भिंडी जैसी आम सब्जियां खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी देसी सब्जियां भी होती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं? आइए जानते हैं ऐसी 5 देसी सब्जियों के बारे में जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन

Healthy Vegetable: ऐसा काफी समय से कहा जाता है कि सब्जियां खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर, आयरन और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल शरीर को मजबूत बनाती हैं, बल्कि पाचन को दुरुस्त रखती हैं और बीमारियों से लड़ने में भी काफी मदद करती हैं। लेकिन क्या आप देसी 5 सब्जियों के बारें मे जानते हैं जो आपके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती हैं। अगर नहीं तो आइए जानते हैं ऐसी देसी सब्जियों के बारे में जिन्हें आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कटहल

Image Source Freepik

कटहल को अक्सर सब्जी के रूप में खाया जाता है लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी सहायक होता है।

विज्ञापन

सफेद कद्दू

सफेद कद्दू सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सफेद कद्दू शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लिवर डिटॉक्स में मदद करता है। यह वजन घटाने, पाचन सुधारने और त्वचा को चमकदार बनाने में काफी लाभकारी है।

लिंगड़ / लिंगरु

लिंगड़ एक पहाड़ी सब्जी है जो खासकर उत्तर भारत, हिमाचल और उत्तराखंड में पाई जाती है। इसमें भरपूर आयरन और फाइबर होता है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

विज्ञापन

अरबी के पत्ते

अरबी की पत्तियों को कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इनसे “पत्तौड़े” जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती हैं।

जलकुंभी / पानी पालक

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह जल में उगने वाली हरी पत्तेदार सब्जी है जो खासतौर पर पूर्वोत्तर भारत और बंगाल में खाई जाती है। इसमें आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं और त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं।

ये भी पढ़ें-घर पर कैसे करें असली और नकली लीची की पहचान? ट्राई करें ये तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola