Healthy Snacks In Workout: वर्कआउट के दौरान शरीर लगभग पूरी एनर्जी का इस्तेमाल कर लेता है। इसलिए फिर से फ्यूल करने के लिए जितना जल्दी हो सके, वर्कआउट के बाद कुछ खा लेना चाहिए। अगर आप पूरी तरह भोजन नहीं कर पा रहे हैं तो वर्कआउट के 15 मिनट बाद स्नैक्स खाकर और 1 घंटे बाद भोजन कर सकते हैं। वर्कआउट में हेल्दी खान-पान का होना बेहद जरूरी होता है। अगर आप एक से डेढ़ घंटे तक एक्सरसाइज करते हैं तो उसके बाद हर घंटे 30 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट खाना चाहिए तो आज हम वर्कआउट के दौरान कुछ हेल्दी स्नैक्स लेने के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करने से एनर्जी बनी रहती है।
सूखे मेवे का सेवन
वर्कआउट के दौरान अनेक विटामिन और प्रोटीन से भरपूर सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। इन्हें आप स्नैक्स के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखे मेवे अपने आप में ऐसा पावर पैक्ड आहार है, जो विटामिन, मिनरल जैसे पोषक तत्वों का खजाना होता है। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की अधिक मात्रा होती है। ये पोषक तत्व बादाम को एक शक्तिशाली हेल्दी भोजन बनाते हैं। आप बादाम से बना हेल्दी स्नैक्स का इस्तेमाल वर्कआउट में कर सकते हैं।
फलों और सब्जियों से बनी स्मूदी
वर्कआउट के दौरान आप अच्छा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा चाहते हैं तो केले, या फिर फलों और सब्जियों जैसे चुकंदर के स्मूदी का सेवन कर सकते हैं, स्मूदी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और साथ ही साथ यह हड्डियों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वहीं, कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने और उसे स्वस्थ रखने के लिए भी फलों और सब्जियों से बनी स्मूदी का सेवन करते हैं।
वर्कआउट में चने का इस्तेमाल
आप वर्कआउट के दौरान भुना चना खा सकते हैं। यह लो कैलोरी फूड है, जो कि आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन भी देता है। यह देसी स्नैक ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। वहीं भिगो कर रखे गए चने आवश्यक मिनरल्स और न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होते हैं। यह लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास करवाता हैं और थकान नहीं होने देता है।
वर्कआउट के दौरान कुछ हेल्दी स्नैक्स
- अंडे आप वर्कआउट के बाद अंडे खा सकते हैं।
- उबला हुआ चना वर्कआउट के बाद हेल्दी स्नैक के तौर पर आप उबला हुआ चना भी खा सकते हैं।
- नारियल पानी, चुकंदर जूस पोस्ट वर्कआउट शरीर को एनर्जी देने के लिए नारियल का पानी पी सकते हैं।
- अगर आप डाइट में प्रोटीन ले रहे हैं तो शाम को पोस्ट वर्कआउट के बाद ब्वॉएल्ड एग खा सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines