हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मजबूत रिलेशनशिप के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, प्यार-विश्वास और इज्जत भी बनी रहेगी

विज्ञापन
Love Relationship

आज किसी के साथ रिलेशन में होना बड़ी बात नहीं है, बल्कि उसमें प्यार, विश्वास और स्टेबिलिटी बनाए रखना चुनौती ही है। देखा जाए तो रिलेशनशिप कई तरह के हो सकते हैं। हर रिलेशनशिप की बुनियाद ट्रस्ट, वफ़ादारी और म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग पर टिकी होती है। माना कि थोड़ा बहुत नोक-झाेंक हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन हमें ‘इगो’ को साइड रख कर ही रिलेशनशिप में आने का प्रयास करना चाहिए।

दूसरी इंपॉर्टेंट बात यह है कि रिलेशनशिप को हेल्दी बनाए रखने के लिए कॉलिंग और मैसेज जरूरी होता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग कॉलिंग या मैसेज पर ऐसे शब्दों और बातों को जबरदस्ती ले आते हैं जो नहीं करना चाहिए। वैसे भी जो बातें रिश्ते खराब कर सकती हैं, ऐसी बातों का इस्तेमाल कॉलिंग या मैसेज में क्यों करे? आपको खुद सोचना चाहिए कि जो बात आप अपने साथी के सामने कहने में हिचकते हैं, उस बात को कॉलिंग या मैसेज में क्यों करना!

यह भी पढ़ें: Home Decoration Ideas: बंद या खराब घड़ी को न समझे बेकार, ऐसे बनाएं घर के सजावट का सामान

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि हम अपने रिलेशनशिप को किस तरह हेल्दी बना सकते हैं…

कॉलिंग या मैसेज में कुछ ऐसा कहने से बचें, जो साथी को पसंद न हो

कुछ लोगों की आदत होती है कि जब वे अपने पार्टनर से नाराज होते हैं तो कॉल या चैटिंग में बेकार की बातों को खोलना शुरू कर देते हैं। ऐसी फालतू बातों से जो रिश्ते बने होंगे, वे भी टूट सकते हैं। रिलेशन में मनमुटाव होने पर सिर्फ प्यार और रिस्पेक्ट वाली बातें की जाएं तो ही अच्छा होता है। यदि आपका पार्टनर आपसे चिढ़ा हुआ है तो उसे प्यार से मनाने की कोशिश करें, न कि पुराना इतिहास खोलना शुरू कर दें। आपकी इन हरकतों से बना काम भी बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: October Travel Destinations: अक्टूबर में घूमने का है प्लान तो इन जगहों पर जरा दें ध्यान

हमेशा याद रखें कि सिर्फ इमोजी ही हर सवाल का जवाब नहीं होती

यदि कोई अपने पार्टनर को लॉन्ग टैक्स्ट भेजता है तो उसके दिल में यही उम्मीद होती है कि उसका साथी भी उसे ऐसे ही टैक्स्ट में जवाब देगा। कुछ लोगों की आदत होती है कि जब उनका पार्टनर उन्हें लंबे-चौड़े मैसेज भेजता है तो वे बदले में केवल एक दो इमोजी भेजकर शांत हो जाते हैं। इस तरह की हरकतों से साथी को बुरा लग सकता है। रिलेशनशिप में थोड़ी बहुत नोक-झोंक होती रहती है, यह बात कोई नई नहीं है, लेकिन इस सिचुएशन में अपने पार्टनर को मनाने का प्रयास करना ही बेस्ट उपाय माना जाता है। आपका साथी आपको लंबे-चौड़े शब्दों में मैसेज करता है तो हो सकता है कि वह आपसे बात करना चाहता हो। इस बात को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: White Tiles Cleaning: सिर्फ 10 रुपये में व्हाइट टाइल्स पर आएगी शीशे जैसी चमक! अपनाएं ये टिप्स

रिलेशनशिप में अपने साथी के साथ फालतू बहसबाजी से बचें

रिलेशनशिप में कभी थोड़ी बहुत नोक-झोंक हो भी जाए तो अपने साथी के साथ आप सिर्फ प्यार से ही बात करें, न कि बहसबाजी। जब आपका पार्टनर गुस्से में है तो उसे भूलकर भी चुभने वाली बातें न कहें। इससे बात बनने की बजाए और भी बिगड़ सकता है। यदि आपके पार्टनर से आपकी बहस हुई है तो उसके सामने पास्ट के किसी ऐसे टॉपिक का जिक्र न करें, जिससे रिश्ते में मिठास की जगह कड़वाहट पैदा हो। आप अपने पार्टनर को चैटिंग पर या फिर सामने बैठकर अपने पास्ट के किसी रोमांटिक पल का ज़िक्र कर सकते हैं, जो पूरी तरह रोमांटिक हो। इससे रिलेशनशिप में स्ट्रेस कम होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सफेद हो रहे बालों को कढ़ी पत्ते से ऐसे करें नेचुरली ब्लैक, जानें घरेलू तरीका

सिर्फ सवाल न पूछकर, रिस्पॉन्स सिर्फ प्यार भरी बातों से दें

हो सकता है कि आपका साथी रिलेशनशिप में रहते हुए कभी आपके ऊपर शक करे। ऐसा भी हो सकता है कि आपके पार्टनर का मूड अच्छा नहीं हो और वह कभी कोई ऐसा प्रश्न पूछ ले, जो आपको अच्छा न लगे। ऐसी स्थिति में समझदारी से काम लेते हुए आप अपने पार्टनर के सवालों का रिस्पॉन्स प्यार से करें। इससे रिश्तों में विश्वास और प्यार पनपता है।

विज्ञापन

रिलेशनशिप में अनबन होने भूलकर भी अपने साथी के परिवार को बीच में न लाएं

किसी भी सिचुएशन में आपको अपने पार्टनर से उसके परिवार वालों और उसके रिश्तेदारों की बुराई नहीं करनी चाहिए। जब कभी भी आपका आपके साथी के साथ मनमुटाव हो तो इस बात का विशेष ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि बात बनने की जगह बिगड़ जाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola