हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूर सेट करें 5 बाउंड्रीज

Steps to follow good relationship : एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है, एक दूसरे की भावनाओं को कद्र करना। आज हम आपको हेल्दी रिलेशनशिप के लिए 5 बाउंड्रीज बताने जा रहे हैं।

relationship

Steps to follow good relationship : एक मजबूत रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं आपके इमोशन, लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता, जिससे रिश्ते के बीच की दूरियां बढ़ती जाती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपके रिश्ते के लिए हेल्थी साबित हो सकती हैं।

इमोशन का हो अच्छा जुड़ाव

कई बार आपने आपने कई बार बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि अकेले जीवन नहीं कटता है। यह बात सच है आपको अपनी जिंदगी में एक पार्टनर की जरुरत होती ही है। आपको ऐसे पार्टनर की हमेशा आवश्यकता होती है जो आपकी भावनाओं की कद्र कर सके इसलिए ऐसा तभी संभव हो सकता है जब आपके रिश्ते में दोनों ओर से इमोशन का अच्छा जुड़ाव हो।

किसी भी रिलेशनशिप को बरकरार रखने में कुछ सीमाएं होनी बहुत जरूरी होती हैं, ताकि पार्टनर को अपना पर्सनल स्पेस मिल सके और उन्हें सुरक्षित महसूस हो सके। ये दोनों ही चीजें हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी हैं जो किसी रिलेशनशिप में हैं।

पार्टनर की फीलिंग्स को समझें

रिलेशनशिप में इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि आप एक -दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप 24 घंटा साथ में ही रहें। एक अच्छे रिश्ते के लिए एक-दूसरे को फिजिकल स्पेस देना बहुत जरूरी होता है। साथ ही यह मायने नहीं रखता कि आप अपने पार्टनर से कितनी दूरी पर हैं। बस आपको अपने पार्टनर की फीलिंग्स को संभालना आना चाहिए। वहीं हर इंसान अलग होता है, इसलिए आपको अपने परिवेश, अनुभव और बैकग्राउंड से पार्टनर की फीलिंग को समझना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ