Healthy Recipe: सेहतमंद रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी (इम्यूनिटी) का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए किसी सप्लीमेंट को लेने से बेहतर है अपने खानपान में बदलाव करें। कई आहार हैं जिनके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है।
इसलिए आज हम आपके लिए एक खास तरह का इम्यूनिटी बूस्टर हलवा (Immunity Booster Halwa) लेकर आए हैं। अगर आप कद्दू की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं तो इसके हलवे का स्वाद एक बार जरूर लें। स्वाद में स्वादिष्ट और सेहत के मामले में बेहतरीन माना जाता है। आइए इम्यूनिटी बूस्टर हलवा रेसिपी (Pumpkin Pudding) के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – Vegetable Appe: मिनटों में तैयार होती है हेल्दी वेजिटेबल अप्पे रेसिपी, जानें बनाने की विधी
Pumkim Halwa Recipe ingredients in Hindi
- घी (⅓ कप)
- गुड़ (1 कप)
- लौंग (3-4)
- हरी इलायची (1)
- नमक (एक चुटकी)
- काली मिर्च (½ छोटा चम्मच)
- सफेद कद्दू (1½ किलो)
- ताजी हल्दी की जड़ (150 ग्राम)
- सूखा अदरक पाउडर / सोंठ (¼ छोटा चम्मच)
- कटे हुए पिस्ता
Pumkim Halwa Method in Hindi
- कद्दू को अच्छे धोने के बाद कद्दूकस कर लें।
- ध्यान रहे कि कद्दू पीला नहीं बल्कि सफेद वाला होना चाहिए।
- इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके कद्दू कर लें।
- ध्यान रहे कि आपको इसके बीज को अलग कर देना है।
- इसके बाद कच्ची हल्दी और कद्दू को ग्रेट कर लें।
- अब गैस पर एक कढ़ाही रखें और उसमें घी को गर्म कर लें।
- इसमें कच्ची हल्दी और कद्दू डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- करीब 20 मिनट तक इसे पकाने के बाद इसे हल्की गैस करके ढककर पका लें।
- थोड़ी देर में जब कद्दू का पानी निकलनें लगे तो इसे सूखाने तक पकाते रहें।
- इस दौरान आपको इसे चलाते रहना है, अब इसमें गुड़ भी मिक्स कर दें।
- करीब 20 मिनट तक गुड़ के साथ पका लें और फिर इसमें अन्य सामग्री भी मिला दें।
इस तरह से इम्यूनिटी बूस्टर हलवा बनकर तैयार हो जाएगा, आप इसे ड्राईफ्रूट्स की मदद से गार्निश कर सकते हैं। ये बच्चों को भी बड़ा पसंद आ सकता है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
15 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines