Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है, इसलिए जरूरी है कि हम कुछ ऐसा खाएं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी हो. खासकर बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों के लिए प्रोटीन युक्त डिश बेहद फायदेमंद होती है, ऐसा नाश्ता करने से पूरा दिन शरीर एनर्जी से भरा महसूस करता है और भूख भी बार-बार नहीं लगती है. अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता बनाकर बोर हो चुकी हैं, तो पनीर उत्तपम एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह साउथ इंडियन स्टाइल डिश है लेकिन इसे हल्के देसी ट्विस्ट के साथ और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है, आइए जानते हैं आप कैसे अपने घर पर बना सकते हैं ये शानदार डिश?
यह भी पढ़ें: समर वेकेशन में घर पर सिखाएं बच्चों को ये 10 काम, फ्री में हो जाएगा स्किल डेवलपमेंट
पनीर उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट नाश्ते को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 1 कप सूजी (रवा).
- आधा कप दही.
- आधा कप पानी.
- नमक स्वादानुसार.
- आधा कप बारीक कटा प्याज.
- आधा कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, बींस, ब्रोकली).
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर.
- 1 चम्मच ऑरेगेनो.
- 1 चम्मच चिली फ्लेक्स.
- थोड़ा सा हरा धनिया.
- 1 चुटकी ईनो.
स्टेप-बाय-स्टेप बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी पनीर उत्तपम
- सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें और 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें सभी कटी हुई सब्जियां डालें और तेज आंच पर अच्छे से पकाएं.
- अब इसमें नमक, ऑरेगेनो और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर हल्का सा भून लें और गैस बंद कर दें.
- इस तैयार मिश्रण को सूजी के बैटर में डालकर अच्छे से मिला लें और आखिर में ईनो डालकर हल्का फेंट लें.
- तवा गर्म करें, उस पर थोड़ा बटर या तेल डालें और बैटर फैलाकर उत्तपम का आकार दें.
- ढककर एक तरफ से पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका हेल्दी पनीर उत्तपम, जिसे आप गरमागरम नारियल चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कूल्हे के दर्द को न लें हल्के में, कहीं यह हिप ज्वॉइंट ट्यूमर का संकेत तो नहीं? जानें चेतावनी देने वाले 5
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
3 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
17 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
18 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
20 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
20 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
23 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines