Breakfast Idea: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है. अगर दिन की शुरुआत भारी, तला-भुना या पोषण से खाली भोजन से होती है, तो सुस्ती, गैस और थकान जल्दी घेर लेती है. ऐसे में अपने आपको पूरा दिन एक्टिव और एनर्जी से भरा रखने के लिए हेल्दी और हल्का नाश्ता चुनना बहुत जरूरी है. ओट्स और सूजी की इडली ऐसा ही एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और शरीर को स्थिर ऊर्जा देते हैं. खास बात यह है कि यह रेसिपी आसान है और घर में मौजूद सामग्री से जल्दी तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं कैसे बनाएं?
यह भी पढ़ें: चेहरे पर हो गई झाइयां तो इस सब्जी का रस लगाना कर दें शुरू, अपने आप होने लगेंगी कम
क्या-क्या चाहिए ओट्स-सूजी इडली बनाने के लिए?
- सबसे पहले एक कप ओट्स को पीसकर बारीक पाउडर बना लें ताकि इडली नरम बने.
- अब आधा कप सूजी.
- आधा कप दही.
- स्वादानुसार नमक और एक चौथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा.
- सरसों के दाने.
- अदरक का पेस्ट.
- बारीक कटी हरी मिर्च, करी पत्ता और चुटकी भर हींग, जो खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए.
- थोड़ा पानी और तेल.
- आप चाहें तो बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च या मटर जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं, जिससे पोषण और बढ़ जाए.
कैसे बनाएं ये शानदार नाश्ता?
- सबसे पहले ओट्स का पाउडर तैयार करें और एक बर्तन में सूजी, दही, नमक और पानी मिलाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि मिश्रण फूल जाए.
- अब इसमें ओट्स पाउडर, अदरक, मिर्च, करी पत्ता और हींग मिलाएं. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
- इडली स्टीमर या ढोकला स्टैंड को हल्का तेल लगाकर चिकना करें और मिश्रण डालकर 10-12 मिनट स्टीम करें.
- वक्त पूरा होने पर इडली को निकाल लें, आपकी ओट्स-सूजी इडली तैयार है.
- तैयार इडली को आप नारियल चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें और मजे से खाएं.
यह भी पढ़ें: होली में कैसे पता करें कौन सा रंग केमिकल वाला है? चेहरा बचाने के लिए ऐसे करें पहचान
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
20 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines