Foods For Healthy Heart: क्या आपको भी अक्सर थकावट, सांस लेने में दिक्कत या सीने में दर्द होता है? अगर हां तो आपका दिल स्वस्थ नहीं है, सही पढ़ा आपने। शरीर को स्वस्थ रखने में दिल अहम भूमिका निभाता है। अगर हार्ट स्वस्थ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे, लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण हमें दिल से जुड़ी कई बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल के रोगों से बचना चाहते हैं तो आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन से हैं वो फूड्स?
अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है। अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, जिससे आप दिल संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मोनो-सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, जो दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ में यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है, जिसकी वजह से हार्ट डिजीज की खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें- किशमिश ही नहीं इसका पानी भी है सेहत के लिए फायदेमंद, कई बीमारियों को करता है दूर
अलसी के बीज
अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के साथ इंफ्लेमेशन को भी कम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
चिया बीज
चिया के बीज में फाइबर होता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह आपके ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल रखता है।
एवोकाडो
एवोकाडो मोनो-सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो आपके बीपी को संतुलित करता है और आपको हार्ट डिजीज होने से बचाता है।
ये भी पढ़ें- रात में चुपचाप खा लें ये एक चीज, फिर देखें कैसे होता है कमाल!
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 hr agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
2 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
18 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines