Healthy Foods: हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ दूध ही कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है जबकि सच्चाई ये है कि कुछ और भी ऐसी चीजें हैं जिनमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने, मांसपेशियों के सही संचालन और दांतों की सेहत के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं, कमजोरी, थकान और यहां तक कि ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है। इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जो आपकी कैल्शियम की जरूरत को भी पूरा करने में मददगार साबित हो सकती हैं।
तिल
अगर आप रोजाना तिल का सेवन करते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलेगा। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने, जोड़ों के दर्द में राहत देने और हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है। आप चाहें तो इन्हें सलाद, पराठों या लड्डू में शामिल करके खा सकते हैं।
सार्डिन मछली
Image Source Freepik
सार्डिन एक ऐसी छोटी मछली है जिसमें हड्डियों के साथ सेवन करने पर बहुत अधिक कैल्शियम मिलता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन D भी होता है, जो कैल्शियम को शरीर में अच्छे से अवशोषित करने में मदद करता है। आप इस मछली को हफ्ते में एक से दो बार ले सकते हैं।
कॉलेर्ड ग्रीन्स
इस हरी पत्तेदार सब्जी में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके साथ इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मददगार होते हैं।
सफेद राजमा
Image Source Freepik
आप चाहें तो अपनी डाइट में सफेद राजमा शामिल कर सकते हैं। यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर भी होता है। यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होने के साथ पाचन को भी दुरुस्त करता है।
केल
केल एक सुपरफूड है जिसमें भरपूर कैल्शियम होता है। यह हड्डियों की मजबूती के साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है। आप अगर चाहें तो केल को स्मूदी, सलाद या सूप में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कितने तरह की होती है कॉफी? Black Coffee के बड़े हेल्थ बेनेफिट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
4 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
6 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
7 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
9 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines