3 Healthy Foods During Eat Navratri: हिन्दू धर्म में नवरात्रि व्रत का एक विशेष महत्व हैं, जिसे भारतीय बड़ी श्रद्धा के साथ रखते हैं। नवरात्रि का व्रत पूरे 9 दिनों तक रखा जाता है। इस दौरान कई लोग नौ दिन का उपवास करते हैं और इन नौ दिनों में सिर्फ फलाहार करते हैं। भक्त 9 दिन के उपवास में मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। नौ दिन के उपवास को नवमी के दिन कन्या पूजन और हवन आदि के बाद खोला जाता है। इस बीच लोग फलाहार के रूप में कई पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आज हम कुछ ऐसे ही फलाहार की बात करेंगे, जिसे व्रत के दौरान खाने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
कुट्टू के आटा का व्रत में इस्तेमाल
नवरात्रि व्रत में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। इसे बकव्हीट के नाम से जाना जाता है। आटे में आयरन, मिनरल्स और विटामिन B के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। डाइटरी फाइबर के गुण के कारण इसको खाने से भूख कम लगती है। यह फागोपाइरम एस्कुलेंटम पौधे के फल के बीज से निकाला जाता है। इसकी खेती बीज जैसे अनाज के रूप में की जाती है, जिसका पूरे एशिया और यूरोपीय देशों में सेवन किया जाता है।
मखाना खाने के व्रत में लाभ
मखाना फाइबर, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, जिंक और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसको व्रत में फलहारी के रूप में शामिल करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी नहीं होती है। मखाने जिसे इंग्लिश में फॉक्स नट कहते हैं। मखाना कमल के पौधे का बीज है जिसका इस्तेमाल मिठाई और नमकीन बनाने में भी किया जाता है। ज्यादातर लोग व्रत में इसका इस्तेमाल करते हैं।
नवरात्रि व्रत साबूदाने का सेवन
आलू और साबूदाना का सेवन नवरात्रि व्रत में ज्यादातर किया जाता है। यह हमेशा से ही प्रचलन में रही है। उपवास के दौरान खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ के रूप में इसका सेवन किया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट की मात्रा से भरपूर होता है। इसके अलावा, साबुदाना ग्लूटेन फ्री होता है और ये उन लोगों के लिए हेल्दी माना जाता है, जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी की समस्या है। व्रत के दौरान साबुदाना की खिचड़ी बनाकर ज्यादातर खाया जाता है और यह आसानी के साथ पच भी जाता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
3 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
4 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
6 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
8 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
10 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
13 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines