Healthy Food Combinations: आप बहुत से तरीकों से अपनी एनर्जी को बूस्ट कर सकते हैं। सिर्फ फूड ही नहीं बल्कि आसपास की बहुत सी चीजें होती हैं, जिससे एनर्जी बूस्ट की जा सकती है। आप मॉर्निंग में जल्दी उठ कर मैडिटेशन करके या जॉगिंग करके भी एनर्जी को एक्स्ट्रा बूस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहेंगे।
इसके अलावा आप अपने नॉर्मल खाने में कुछ खास चीजों को ऐड करके, उन्हें सुपर फूड में चेंज कर सकते हैं। जो आपके नॉर्मल खाने को पोषक तत्वों से भरपूर बना सकते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
दूध और खजूर का कॉम्बिनेशन (Milk and Dates)
दूध के साथ खजूर एक अच्छा कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। खजूर एक ऐसी चीज है जिसे एक्सपर्ट्स ने भी एक अच्छा एनर्जी बूस्टर कहा है। खजूर और दूध को मिक्स करने से पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं। इसके साथ ही ये फूड कॉम्बिनेशन आपके वजन को बढ़ाने में भी फायदेमंद है।
सीजनल फ्रूट्स और सीड्स का कॉम्बिनेशन (Seasonal Fruits and Seeds)
हेल्दी फूड की जहां बात होती है वहां सीजनल फ्रूट्स का नाम सबसे पहले आता है, इन फ्रूट्स को आप कद्दू या सूरजमुखी के बीजों के साथ मिक्स करके खा सकते हैं। एक्सपर्ट्स ने सीजनल फ्रूट्स को हमारे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने का एक अच्छा उपाय बताया है। जो आपकी भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
दही और अलसी का कॉम्बिनेशन (Curd and flax seeds)
दही और अलसी के बीजों का कॉम्बिनेशन आपकी एनर्जी को बूस्ट करने के लिए बहुत अच्छा है। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इस कॉन्बिनेशन से बालों को भी फायदा पहुंचाता है।
इलायची और केले का कॉम्बिनेशन (Cardamom and Banana)
केले के साथ इलायची आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इनके कॉम्बिनेशन से गैस, अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही शरीर को पोषक तत्व देने में मदद करते हैं।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines