Healthy Eating Habits: सेहत खराब रहने की मुख्य वजह हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल है और इसमें सुधार करना हम सभी के लिए जरूरी है। हालांकि, इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में खुद के लिए कैसे समय निकाला जाए, ये आज के समय में हर किसी के लिए एक बड़ा सवाल बन चुका है जिसके जवाब मिले या मिले लेकिन रिजल्ट जरूर देखने को मिलते हैं। कम उम्र में कई बीमारियों का होना, शुगर, बीपी, थायराइड, मोटापा समेत कई समस्याएं हैं जो युवाओं में भी देखी जा रही हैं। कई एक्सपर्ट्स की मानें तो हम अपने लाइफस्टाइल में कुछ आदतों को अपनाकर एक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं।
जी हां, आरवी हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की डाइटिशियन सविता महतो का कहना है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर और बैलेंस डाइट से आप सेहतमंद रह सकते हैं। ऐसी 6 आदत हैं जिन्हें अपनाकर आपकी हेल्थ सही रह सकती है। आइए जानते हैं कि सुबह की शुरुआत से लेकर रात की नींद तक आपके लिए कौन-कौन सी आदतों को अपनाना जरूरी है।
1. समय (Time)
डाइटिशियन सविता महतो के अनुसार आपकी लाइफस्टाइल में समय का एक अहम रोल है। अपनी आदत में बदलाव करें और सूर्यास्त के आसपास भोजन करना शुरू करें।
2. अपने दिन की शुरुआत फलों से करें (Start your day with fruits)
दिन की शुरुआत हमेशा फलों से करें। हम जो सबसे पहले खाते हैं वो हमारे शरीर को सबसे ज्यादा लगता है। डाइटिशियन सविता की मानें तो दिन की शुरुआत विटामिन-सी युक्त फलों को खाकर करनी चाहिए। आप संतरा, अनानास, अमरूद आदि का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना…
3. पोर्शन कंट्रोल (Portion Control)
डाइट का सबसे मुख्य हिस्सा पोर्शन है और इसको कंट्रोल रखना सभी के लिए जरूरी है। हालांकि, हर दिन एक जैसी डाइट हो ये जरूरी नहीं है। पोर्शन साइज कम या ज्यादा भी हो सकता है। इसके बारे में 3 पॉइंट्स से समझने की कोशिश करते हैं।
- कई बार कुछ वजहों के चलते पोर्शन साइज निर्भर करता है। जैसे- आपका आज का मूड कैसा है? आपकी नींद कितनी पूरी हुई है? आप तनाव में तो नहीं है? आज आपने ज्यादा एक्टिविटी तो नहीं की है? अगर महिला हैं तो शायद पीरियड्स के कारण आपको ज्यादा भूख भी लग सकती है?
- पोर्शन कंट्रोल के लिए कम्पार्टमेंट प्लेट का इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे 6 से 7 बार खाने को चबाकर खाएं।
- पोर्शन साइज को कंट्रोल करना तब मुमकिन है जब आपने खाना खाने से पहले कुछ खाया हो। हालांकि, वो हेल्दी हो ये जरूरी है। आप चाहें तो खाना खाने से आधे घंटे पहले सलाद खा लें। अगर ये नहीं तो एक गिलास पानी पीने के बाद अपना भोजन शुरू करें। खाने से पहले पानी पीना आपके पोर्शन को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।
4. सांस लेने के व्यायाम (Breathing Exercises)
खाना खाने के लिए जब बैठे तो पहले ऑक्सीजन लेना या छोड़ना है, जिससे आपके डाइजेशन में सुधार आ सके। इसके अलावा आपके शरीर में विटामिन अच्छे से अवशोषित होने शुरू हो जाते हैं।
5. मन को एकाग्र करें (Mind Concentrate)
खाना खाते समय सिर्फ खाने से ही बात होनी चाहिए। आसान भाषा में कहें तो खाना खाने के दौरान कोई दूसरा काम न करें। जैसे फोन का इस्तेमाल, टीवी देखना आदि। बिना गैजेट यूज किए आपको सिर्फ खाने का आनंद लेना चाहिए।
6. खाने के तुरंत बाद न सोएं (Keep a gap between eating and sleeping)
अक्सर लोग डिनर करते ही सोने चले जाते है जोकि एक अच्छी आदत नहीं है। आपको खाने और सोने के बीच कुछ घंटे का गैप रखना चाहिए। खाते ही सोने की बजाए आप थोड़ी सी वॉक कर लें, ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या है पानी पीने का सही तरीका? तुरंत बदल लें ये 3 आदतें
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
16 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
20 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 days agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines