Healthy Diet Plan: अगर आप भागदौड़ भरी लाइफ में खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो शरीर पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। आज के समय में एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी डाइट, खुद को एक्टिव रखना, एक्सरसाइज करना, ब्रेन को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। जब कोई अपना वजन कम करना चाहता है, तो ज्यादातर लोग किसी और चीज से ज्यादा उपवास पर अधिक ध्यान देते हैं। उनमें से ज्यादातर लोग रुक-रुक कर उपवास करना पसंद करते हैं। वजन कंट्रोल रखना और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए मास इंडेक्स बनाए रखना बेहतर होता है। आइए जानते हैं कि कम इंटरमिटेंट फास्टिंग या एसएफएम डाइट प्लान दोनो में से आपके लिए क्या बेहतर हो सकता है?
इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है?
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक डाइट प्लान है, जिसमें लोग गैप लेने के बाद उपवास रखते हैं और इसके कुछ तरीके होते हैं-
1. 16/8 मेथड- इस तरीके में दिन में 16 घंटे उपवास किया जाता है और 8 घंटे खाने का समय होता है।
2. 5:2 मेथड- इस तरीके में सप्ताह में पांच दिन सामान्य रूप से खाना खाया जाता है और दो दिन कम कैलोरी वाली डाइट लेते हैं।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे
वजन घटाना- इंटरमिटेंट फास्टिंग आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है, और कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह कम कैलोरी वाली डाइट जितना ही फायदेमंद होता है।
हार्ट के लिए हेल्दी- इंटरमिटेंट फास्टिंग बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है।
सूजन करता है कम- इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है।
कम मात्रा में खाना (SFM)
कम मात्रा में खाना जिसे (SFM) भी कहा जाता है, इसे भी डाइट प्लान का हिस्सा माना जाता है। एक साथ अधिक भोजन करने की बजाए दिन भर में थोड़ा-थोड़ा कर के भोजन किया जाता है।
एसएफएम डाइट लेने के फायदे
डाइजेशन- बार-बार थोड़ा-थोड़ा कर के खाने से आपके पेट के पोषक तत्व एक्टिव होते हैं। साथ ही ये आपके खाने को अवशोषित करने में मदद करता है।
वजन कंट्रोल- थोड़ा-थोड़ा कर खाने से आप हेल्दी रह सकते हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
ब्लड शुगर- एसएफएम डाइट लेने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
हार्ट हेल्थ- एसएफएम डाइट से रक्त लिपिड के लेवल में सुधार हो सकता है और हार्ट की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 mins agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
20 mins agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
21 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines