---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Healthy Diet Plan: рдХрдо рдЦрд╛рдирд╛ рдпрд╛ рдЧреИрдк рдХреЗ рд╕рд╛рде рдЙрдкрд╡рд╛рд╕ рд░рдЦрдирд╛… рдХреМрди-рд╕рд╛ рдбрд╛рдЗрдЯ рдкреНрд▓рд╛рди рдмреЗрд╣рддрд░?

Healthy Diet Plan: рдЕрдЧрд░ рдЖрдк рднреА рднрд╛рдЧрджреМрдбрд╝ рднрд░реА рд▓рд╛рдЗрдл рдореЗрдВ рдЦреБрдж рдХреЛ рд╣реЗрд▓реНрджреА рд░рдЦрдирд╛ рдЪрд╛рд╣рддреЗ рд╣реИрдВ, рддреЛ рдЗрд╕рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЗрдВрдЯрд░рдорд┐рдЯреЗрдВрдЯ рдлрд╛рд╕реНрдЯрд┐рдВрдЧ рдпрд╛ рдПрд╕рдПрдлрдПрдо рдореЗрдВ рд╕реЗ рдХреМрди рд╕рд╛ рдбрд╛рдЗрдЯ рдкреНрд▓рд╛рди рдЖрдкрдХреЗ рд▓рд┐рдП рдмреЗрд╣рддрд░ рд╣реЛ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИ? рдпрд╣рд╛рдВ рдЬрд╛рдиреЗ рдЗрд╕рдХреЗ рдлрд╛рдпрджреЗред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Healthy Diet Plan: अगर आप भागदौड़ भरी लाइफ में खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो शरीर पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। आज के समय में एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी डाइट, खुद को एक्टिव रखना, एक्सरसाइज करना, ब्रेन को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। जब कोई अपना वजन कम करना चाहता है, तो ज्यादातर लोग किसी और चीज से ज्यादा उपवास पर अधिक ध्यान देते हैं। उनमें से ज्यादातर लोग रुक-रुक कर उपवास करना पसंद करते हैं। वजन कंट्रोल रखना और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए मास इंडेक्स बनाए रखना बेहतर होता है। आइए जानते हैं कि कम इंटरमिटेंट फास्टिंग या एसएफएम डाइट प्लान दोनो में से आपके लिए क्या बेहतर हो सकता है?

इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है?

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक डाइट प्लान है, जिसमें लोग गैप लेने के बाद उपवास रखते हैं और इसके कुछ तरीके होते हैं-

---विज्ञापन---

1. 16/8 मेथड- इस तरीके में दिन में 16 घंटे उपवास किया जाता है और 8 घंटे खाने का समय होता है।

2. 5:2 मेथड- इस तरीके में सप्ताह में पांच दिन सामान्य रूप से खाना खाया जाता है और दो दिन कम कैलोरी वाली डाइट लेते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे

वजन घटाना-  इंटरमिटेंट फास्टिंग आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है, और कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह कम कैलोरी वाली डाइट  जितना ही फायदेमंद होता है।

---विज्ञापन---

हार्ट के लिए हेल्दी- इंटरमिटेंट फास्टिंग बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है।

सूजन करता है कम- इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है।

---विज्ञापन---

कम मात्रा में खाना (SFM)

कम मात्रा में खाना जिसे  (SFM) भी कहा जाता है, इसे भी डाइट प्लान का हिस्सा माना जाता है। एक साथ अधिक भोजन करने की बजाए दिन भर में थोड़ा-थोड़ा कर के भोजन किया जाता  है।

एसएफएम डाइट लेने के फायदे

डाइजेशन- बार-बार थोड़ा-थोड़ा कर के खाने से आपके पेट के पोषक तत्व एक्टिव होते हैं। साथ ही ये आपके खाने को अवशोषित करने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

वजन कंट्रोल- थोड़ा-थोड़ा कर खाने से आप हेल्दी रह सकते हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

ब्लड शुगर- एसएफएम डाइट लेने से  ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है,  जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

हार्ट हेल्थ- एसएफएम डाइट से रक्त लिपिड के लेवल में सुधार हो सकता है और हार्ट की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 11, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

Shivani Jha

рд╢рд┐рд╡рд╛рдиреА рдЭрд╛ рдЬрд╛рдорд┐рдпрд╛ рдорд┐рд▓рд┐рдпрд╛ рдЗрд╕реНрд▓рд╛рдорд┐рдпрд╛ рдХреА рдЫрд╛рддреНрд░рд╛ рд░рд╣ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рд╢реБрд░реВ рд╕реЗ рд╣реА рдкрдврд╝рдиреЗ-рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХрд╛ рд╢реМрдХ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ рджреЛ рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ┬а рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓ рдФрд░ рд╣реЗрд▓реНрде рдмреАрдЯ рдХреЛ рдХрд╡рд░ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ 2 рд╕рд╛рд▓ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╕реЗ рдЬреБреЬрдиреЗ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рд╢рд┐рд╡рд╛рдиреА рд╣рд░рд┐рднреВрдореА рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред ЁЯУз Email: shivani.jha@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn:┬а┬аhttps://www.linkedin.com/in/shivani-jha-a5807a26b? ЁЯРж┬аTwitter/X: https://x.com/ShivaniJha51184?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola