Healthy Diet For Nails: आज के समय में हर महिला चाहती है कि वो सुंदर दिखें और उनकी पर्सनालिटी एकदम शानदार रहे। इसके लिए महिलाएं अपनी हर एक चीज को एकदम परफेक्ट रखती हैं। जैसे- उनके नाखून।
अपने नाखूनों को मजबूत, चमकदार और सुंदर बनाने के लिए महिलाएं अलग-अलग तरीके अपनाती है, लेकिन फिर भी नाखूनों का टूटना और उनका रंग बदलना चलता ही रहता है।
इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स लेकर आए हैं, जिससे आपके नाखूनों को फायदा होगा। चलिए जान लेते हैं कि आप कैसे अपने नाखूनों को हेल्दी रख सकते हैं।
इन चीजों के इस्तेमाल से बनेगी नाखूनों की हेल्थ
1. बदरंग और भद्दे नाखूनों से बचने के लिए विटामिन बी 12 लें
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों के नाखून एकदम बदरंग और भद्दे नजर आते हैं। दरअसल, इसका कराण होता है विटामिन बी 12 की कमी। इसके लिए आप विटामिन b12 से भरपूर एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होगा और आपको चमकते हुए शानदार नाखून मिलेंगे।
2. विटामिन सी भी बहुत जरूरी
नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। इससे आपके नाखून मजबूत होंगे और आपके नाखून सुंदर दिखेंगे। इसके लिए आप डाइट में स्ट्रॉबेरी, बेरी फ्रूट, ब्लूबेरी सी बेरी जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं।
3. बायोटीन भी जरूरी
कुछ लोगों को लंबे नाखूनों का शोक होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन और बायोटीन से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा विटामिन बी, आयरन, फोलेट, कैल्शियम जिंकस फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में मिलता है।
4. नट्स भी डाइट में करें शामिल
अक्सर देखा जाता है कि नाखूनों में मैग्नीशियम की कमी से रेखाएं पड़ जाती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं। इससे भी आपके नाखूनों को फायदा होगा। इसके अलावा चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स, अखरोट के अलावा सूरजमुखी के बीज को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
5. ग्रीन लिफी वेजिटेबल भी जरूरी
नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप ग्रीन लिफी वेजिटेबल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इसके लिए पालक, ब्रोकली, केल आदि को आप अपनी डाइट में फॉलो कर सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
21 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
3 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines