Healthy Diet: जापान का एक आइसलैंड ओकिनावा (Okinawa) है। ये जगह अपनी खूबसूरती और लाइफस्टाइल के लिए देश-विदेश में जाना जाता हैं। क्योंकि यहां के लोग हल्दी और एक्टिव रहते हैं। इस जगह की खास बात यह की यहां के लोगों की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। ओकिनावा के लोगों की लंबी उम्र की वजह और उनकी लाइफस्टाइल हैं। वे हमेशा प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करते हैं। जिसमें ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। वे अपनी डाइट में भरपूर सब्जियां और पत्तियों का सेवन करते हैं। आज हम बताएंगे कि इस आइसलैंड के लोग की क्या लाइफस्टाइल और किन चीजों का सेवन करते हैं।
हरे शहतूत के पत्ते (green mulberry leaves)
ओकिनावा के लोग शहतूत की पत्तियों को अपने खाने में शामिल करते हैं। इसके पत्ते गले की खराश को ठीक करता है। शहतूत की पत्तियां सूजन से निपटने और ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में भी मददगार है।
बैंगनी रंग का शकरकंद (purple sweet potato)
बता दें कि 1950 के दशक में जब जापान लगभग 50% चावल पर डिपेंड था, तब ओकिनावा के लोग दैनिक कैलोरी का 67% पतले बैंगनी रंग के शकरकंद का सेवन करके लेते थे। शकरकंद हेल्दी कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट फाइबर से भरपूर है। इसमें ब्लूबेरी की तुलना में अधिक एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं।
विद्रूप स्याही सूप (Squid ink soup)
इस टेस्टी सूप में एंजाइम, अमीनो एसिड और हार्मोन शामिल हैं जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं और ब्लड प्रेशर में सुधार करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने का एक अच्छा तरीका है।
मगवोर्ट (mugwort)
इस पौधे की पत्तियों का स्वाद कड़वा होता है। ओकिनावा के लोग इन हरे पत्तों को पोर्क के मांस के साथ बनाकर खाते हैं। यह पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।
गोया (Bitter Melon)
ओकिनावा के लोग गोया का सेवन बहुत अधिक करते हैं। इसको करेला के नाम से जाना जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर कम करने में सहायक हैं। इसलिए ओकिनावा में डायबिटीज मरीजों की संख्या बहुत कम है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines