Egg Breakfast Tips: दिन की शुरुआत अगर सही और पौष्टिक नाश्ते से हो, तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है. हेल्दी ब्रेकफास्ट न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को भी एक्टिव रखता है. अंडा एक ऐसा फूड है जो प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसलिए फिटनेस और हेल्थ के लिए इसे बेस्ट माना जाता है. लेकिन सुबह ब्रेकफास्ट में रोज-रोज उबला अंडा खाने से स्वाद में बोरियत आ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि अंडे को थोड़ा नया ट्विस्ट दिया जाए, ताकि सेहत के साथ-साथ स्वाद भी बना रहे. इस स्टोरी में हम आपको 3 ऐसी आसान और हेल्दी एग डिशेज के बारे में बताएंगे, जो आपके ब्रेकफास्ट को खास बना देंगी.
यह भी पढ़ें: Solo Trip Lover के लिए भारत की 5 बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून और नेचर का असली मजा
एग सैंडविच
अगर आप जल्दी में रहते हैं या कुछ हल्का लेकिन भरपेट खाना चाहते हैं, तो एग सैंडविच (Egg Sandwich) एक बेहतरीन विकल्प है. इसके लिए उबले अंडे को हल्का मैश करें और उसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाएं. अब इसे मल्टीग्रेन ब्रेड में भरें और साथ में लेट्यूस, टमाटर या खीरे के स्लाइस डालें. यह सैंडविच न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भी होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट फुल होने का एहसास कराता और एनर्जी भी देता है.
वेजिटेबल आमलेट
वेजिटेबल आमलेट (Vegetable Omelet) उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो अपने नाश्ते में सब्जियां भी शामिल करना चाहते हैं. इस डिश को बनाने के लिए शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, पालक और मशरूम जैसी सब्जियों को बारीक काट लें. अब अंडों को अच्छे से फेंटकर इनमें सब्जियां और हल्के मसाले मिलाएं और बहुत कम तेल में धीमी आंच पर आमलेट बनाएं. यह डिश पोषण से भरपूर होती है और स्वाद में भी शानदार लगती है, जिससे ब्रेकफास्ट कभी बोरिंग नहीं लगता.
ओट्स एग आमलेट
अगर आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं या लंबे समय तक भूख से बचना चाहते हैं, तो ओट्स एग आमलेट (Oats Egg Omelet) जरूर ट्राय करें. ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें और उसे अंडे के साथ फेंट लें. इसमें हल्का नमक और मनपसंद मसाले डालकर तवे पर कम तेल में सेंक लें. यह एक तरह का हेल्दी चीला बन जाता है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. स्वाद और सेहत का यह कॉम्बिनेशन आपके ब्रेकफास्ट को और भी बेहतर बना देगा.
यह भी पढ़ें: अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बनाएं एक्साइटिंग, इस तरह रिश्ते में बना रहेगा रोमांच और रोमांस
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
22 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines