हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Healthy Breakfast Recipe: मखाने से बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, जानें रेसिपी

Healthy Breakfast Recipe: अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो मखाने का इस्तेमाल कर खीर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी…

विज्ञापन
Healthy Breakfast Recipe

Healthy Breakfast Recipe: मखाना एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स है, जो खास कर के वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। कई लोग मखाने को अपनी रोज की डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। इसे फॉक्स नट्स या लोटस सीड्स भी कहा जाता है। कई लोग मखाने की खीर और भुने हुए मखाने को व्रत के दौरान खाते हैं। इसे आप सर्दियों की डाइट में भी कुछ अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं। ये सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए इसकी खीर को कुछ अलग तरीके से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री

मखाना-  1 कप

खसखस- 1 बड़ा चम्मच

विज्ञापन

बादाम-  12-15

घी-  2 छोटा चम्मच

विज्ञापन

दलिया-  1/2 कप

दूध-  4 कप

विज्ञापन

दालचीनी- 1 इंच

मिश्री-  1/2 कप

विज्ञापन

इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

ये भी पढ़ें- इस रहस्यमय बीमारी के पुणे में मिले 35 केस, शुरुआती संकेत क्या?

विज्ञापन

बनाने की विधि

1. सबसे पहले रात में ही बादाम और खसखस को भिगो दें।

2. इसके बाद सुबह बादाम को छीलकर खसखस के साथ मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।

विज्ञापन

3. अब एक पैन में घी को गर्म करें और इसमें मखाने को डालें।

4. इसे 3 से 4 मिनट के लिए भून लें और इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें।

विज्ञापन

5. इसी पैन में घी को दोबारा गर्म करें और दलिये को डालकर लो फ्लेम पर 5 से 6 मिनट के लिए भून लें।

6. अब इसमें एक कप दूध डालें और अच्छे से मिक्स कर लें और इसके बाद और तीन कप दूध इसमें एड करें।

7. इसकी खुशबू को बढ़ाने के लिए इसमें एक दालचीनी का टुकड़ा डाल सकते हैं।

8.  उबाल आने पर इसमें खसखस और बादाम के पेस्ट को मिलाएं।

9. इसके बाद इसे लो फ्लेम पर 5 से 10 मिनट के लिए पकाएं।

10. अब इसमें इसमें मिश्री को एड करें इसे अच्छे से मिलाने के बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें।

11. इसे 2 से 3 मिनट के लिए फिर से पका लें।

12.  इसके पकने के बाद इसमें मखाने को एड करें और अच्छे से मिला दें।

13.  इसे 1 से 2 मिनट के लिए और पका लें।

14. अब आपका हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनकर तैयार है, इसे आप सर्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे अंडे की ये खास रेसिपी, जानें बनाने की आसान विधि

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola