Healthy Breakfast Fruit Custard Recipe: आज ब्रेकफास्ट में क्या हेल्दी बनाया जाए ये आप भी सोच रहे हैं? तो आज के नाश्ते में आप फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी को अपना सकते हैं जो एक क्लासिक स्वीट डिश है। दूध और फलों से तैयार होने वाली फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी एक बेहद आसान प्रोसेस के साथ है। इसे बनाने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। आइए आपको एक हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast Recipe) फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाने की विधि बताते हैं।
और पढ़िए –Egg Chapati Recipe: ब्रेकफास्ट में अंडा ब्रेड नहीं, खाएं एग चपाती, रेसिपी है बेहद आसान!
Fruit Custard Recipe Ingredients in Hindi
- 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
- 1 लीटर दूध
- 1 कटा हुआ सेब
- 1 अनार
- 10-12 काजू
- 14-15 अंगूर
- 1 कीवी
- चीनी स्वादानुसार
Fruit Custard Recipe Method in Hindi
- सेब और कीवी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अंगूर को दो टुकड़ों में काट लें। अब अनार को लेकर उसका छिलका उतार लें। इसके बीजों को प्याले में निकाल लीजिए। अगर आप कस्टर्ड में कोई और मौसमी फल शामिल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
- अब आधा कप ठंडा दूध लें और इसे बाद के लिए रख दें। बाकी दूध को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। इसे गैस पर उबलने के लिए रख दें। दूध को धीमी आंच पर उबालें और स्वादानुसार चीनी डालें। अब बचे हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर डाल कर अच्छी तरह चला लीजिये।
- जब तक दूध में उबाल आ जाए, तब तक ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर पतली धारा में डालें। इसे चलाते रहें और गैस धीमी आंच पर रखें। दूध को लगातार चलाते रहने से आप पाएंगे कि दूध बर्तन के तले में नहीं लगता है। दूध को गाढ़ा होने तक उबालें। इसमें लगभग 5 से 7 मिनट का समय लगेगा।
- दूध के गाढ़ा होने के बाद इसे प्याले में निकाल लीजिए और प्याले को ठंडा होने के लिए पानी में रख दीजिए और चमचे से चला दीजिए। इससे दूध में मलाई नहीं लगेगी। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें सारे कटे हुए मेवे डाल दें और कस्टर्ड को 45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद कस्टर्ड को अनार दानों से सजाकर सर्व करें। आपका स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड खाने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines