---विज्ञापन---

Health Tips: 7 घंटे से कम सोने से शरीर में दिखते हैं ये संकेत! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Health Tips: अगर आप भी दिन में 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो इसके कारण कई सारी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कई बार इसके कारण शरीर में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि नींद पूरी न होने से शरीर में क्या-क्या संकेत नजर आ सकते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Health Tips: हमारे जीवन में नींद काफी अहम भूमिका है। आजकल की बिजी लाइफ के कारण लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। इसके कारण कई बार शरीर को नुकसान भी पहुंचता है और हम बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं। देर रात तक सोशल मीडिया पर बिजी रहना, बिंज-वॉचिंग या देर रात तक कुछ खाने की इच्छा होना नींद के पैटर्न को खराब कर सकते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचता है। अक्सर यह सलाह दी जाती है कि वयस्कों को हर रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आपका शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है और आप अपने काम पर भी सही तरीके से फोकस कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि डॉ प्रवीन त्रिपाठी ठीक से न सोने से शरीर में नजर आने वाले संकेतों के बारे में क्या बताते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

थकान

7 घंटे से कम सोने से शरीर में नींद का सर्कुलेशन खराब होता है। इससे सुबह सुस्ती और लगातार थकान बनी रहती है, जिससे पूरे दिन फोकस करने में परेशानी होती है। आपके शरीर के साथ-साथ आपका दिमाग भी सुस्त हो जाता है। नींद न पूरी होने के कारण आप कई बार गंभीर रूप से बीमार भी पर जाते हैं।

ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय

---खबर नीचे जारी है---

इम्यून सिस्टम का कमजोर होना

अपर्याप्त नींद, खास तौर पर 7 घंटे से कम नींद आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बना देती है। इम्यूनिटी सिस्टम के कमजोर होने के कारण आपके शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण आपका शरीर इंफेक्शन और बीमारियों से नहीं लड़ पता है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

सांस से जुड़ी समस्या

खराब नींद के कारण सर्दी और फ्लू सांस से जुड़ी समस्याओं को भी  ट्रिगर कर सकती है। इससे अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। नींद न पूरी होने से सांस की नली में सूजन और जलन हो सकती है। इसके कारण आपके फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। वहीं कई बार सांस लेने में भी समस्या हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Chronic Kidney Disease से कैसे करें बचाव? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 15, 2025 01:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola