Health Tips: अगर आप भी वजन घटाने या डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सेमाग्लूटाइड या टिरजेपेटाइड ले रहे हैं, तो आपने आंखों का ध्यान जरूर रखें। JAMA ऑप्थाल्मोलॉजी में प्रकाशित एक नए अध्ययन में बताया गया कि इन दवाओं को लेने से आंखों से जुड़े संभावित खतरे बढ़ सकते हैं, जिनमें ओजेम्पिक, वेगोवी, मौंजारो और जेपबाउंड शामिल हैं।
क्या कहती है रिसर्च?
रिसर्चर ने 9 मामलों की पहचान की, जहां इन दवाओं को शुरू करने के बाद रोगियों को आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हुई। उनमें से सात नॉन आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी (NAION) नामक बीमारी से पीड़ित लोग थे, जो ऑप्टिक नर्व में ब्लड फ्लो में कमी के कारण होता है और इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
ऐसा क्यों हो रहा है?
सेमाग्लूटाइड और टिरजेपेटाइड ब्लड शुगर और भूख को कंट्रोल करने के लिए आंत के हार्मोन की नकल करके काम करते हैं, लेकिन ये ब्लड शुगर में तेजी से गिरावट भी पैदा करते हैं, जिसके बारे में कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ऑप्टिक नर्व हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्लड शुगर में अचानक सुधार के कारण ऑप्टिक नर्व सूजन हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सेमाग्लूटाइड या टिरज़ेपेटाइड ले रहे हैं और अचानक आंखों में बदलाव महसूस करते हैं, जैसे कि धुंधलापन, परछाई या फिर नजर का कम होना तो इंतजार न करें और डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर लें, ताकि समय रहते इन बीमारियों से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
26 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 hr agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
18 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines