Health Tips: वेट लॉस और डायबिटीज की दवाई कैसे कर रही आंखों को खराब? रिसर्च में आया सामने

Health Tips: अगर आप भी वजन घटाने या फिर डायबिटीज की दवाई ले रहे हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कहीं ये दवाई आपकी आंखों को तो नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिसर्च क्या कहती है?

Health Tips

Health Tips

Health Tips: अगर आप भी वजन घटाने या डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सेमाग्लूटाइड या टिरजेपेटाइड ले रहे हैं, तो आपने आंखों का ध्यान जरूर रखें। JAMA ऑप्थाल्मोलॉजी में प्रकाशित एक नए अध्ययन में बताया गया कि इन दवाओं को लेने से आंखों से जुड़े संभावित खतरे बढ़ सकते हैं, जिनमें ओजेम्पिक, वेगोवी, मौंजारो और जेपबाउंड शामिल हैं।

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

रिसर्चर ने 9 मामलों की पहचान की, जहां इन दवाओं को शुरू करने के बाद रोगियों को आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हुई। उनमें से सात नॉन आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी (NAION) नामक बीमारी से पीड़ित लोग थे, जो ऑप्टिक नर्व में ब्लड फ्लो में कमी के कारण होता है और इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

ऐसा क्यों हो रहा है?

सेमाग्लूटाइड और टिरजेपेटाइड ब्लड शुगर और भूख को कंट्रोल करने के लिए आंत के हार्मोन की नकल करके काम करते हैं, लेकिन ये ब्लड शुगर में तेजी से गिरावट भी पैदा करते हैं, जिसके बारे में कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ऑप्टिक नर्व हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्लड शुगर में अचानक सुधार के कारण ऑप्टिक नर्व सूजन हो सकता है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सेमाग्लूटाइड या टिरज़ेपेटाइड ले रहे हैं और अचानक आंखों में बदलाव महसूस करते हैं, जैसे कि धुंधलापन, परछाई या फिर नजर का कम होना तो इंतजार न करें और डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर लें, ताकि समय रहते इन बीमारियों से बचा जा सके।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ