Health Tips: वायरल बुखार एक आम बीमारी है,जिसमें वायरल इंफेक्शन के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है। कई बार ये वायरल बुखार एक गंभीर और जानलेवा स्थिति भी पैदा कर सकती है। खासकर अगर इसका इलाज न किया जाए या फिर किसी का इम्यून सिस्टम खराब हो। लंबे समय तक बीमार रहने से डिहाइड्रेशन, शरीर में कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए बुखार होने पर समय रहते वायरस की पहचान करना जरूरी होता है, ताकि समय पर उसका इलाज किया जा सके। इसे लेकर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के एसोसिएट डायरेक्टर और यूनिट हेड पल्मोनोलॉजी, रेस्पिरेटरी और स्लीप मेडिसिन, डॉ. शिवांशु राज गोयल ने बुखार के सामान्य कारणों के बारे में बताया है…
वायरल बुखार का कारण
इन्फ्लूएंजा (फ्लू)- इन्फ्लूएंजा इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाला एक इंफेक्शन है। इस दौरान आमतौर पर तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द, थकान, खांसी और गले में खराश हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
डेंगू बुखार- डेंगू बुखार एडीज मच्छरों खासकर के एडीज एजिप्टी द्वारा फैलता है। इस दौरान तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द और दाने नजर आते हैं।
मलेरिया- मलेरिया प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होता है। ये इंफेक्शन एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलते हैं। इस बीमारी के दौरान बार-बार बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द, मतली और उल्टी होती है, जो शरीर को कमजोर कर देते हैं।
इन बीमारियों के शुरुआती संकेत
बुखार- शरीर का तापमान बढ़ना, जो अक्सर 100.4°F (38°C) से अधिक होता है।
थकान- असामान्य रूप से थकान या कमजोरी।
सिरदर्द- लगातार या गंभीर रूप से सिरदर्द होना।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द- मांसपेशियों और जोड़ों में लगातार दर्द रहना।
ठंड लगना और पसीना आना- ठंड लगने के बाद बुखार उतरते समय बहुत ज्यादा पसीना आना।
कैसे करें बचाव
टीकाकरण- इन्फ्लूएंजा और कई अन्य वायरस के लिए टीके उपलब्ध हैं, जिसे आप समय पर लगवा लें।
वेक्टर कंट्रोल- मच्छर से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए अपने घर पर वेक्टर कंट्रोल करवा सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि कहीं पर भी गंदा पानी जमा न हो जिसमें मच्छर के पैदा होने की संभावना बढ़ जाए।
हेल्दी आदतों को अपनाएं- नियमित रूप से हाथ धोना, इंफेक्शन वाले लोगों से दूर रहना और अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करना ताकि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहे।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
4 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
22 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines