Health Tips: हमारे समाज में पुरुषों की फर्टिलिटी को लेकर कम ही बात की जाती है, क्योंकि पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या कई लोगों को शर्मनाक लगती है, लेकिन इस बारे में बात न करना चिंता विषय हो सकता है। आज के समय में हर किसी में शारीरिक रूप से कुछ न कुछ कमी होती ही है। वहीं पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक टाइट कपड़ों का पहनना भी हो सकता है। भारत में इस तरह के केस लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे कई बार अनदेखा भी किया जाता है। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी, राजौरी गार्डन, दिल्ली की फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. अश्वती नायर ने बताया कि जब पुरुष प्रजनन क्षमता की बात आती है तो टाइट कपड़े पहनना अच्छा नहीं माना जाता है। कई वैज्ञानिक को अध्ययनों से पता चला कि टाइट कपड़े पहनना कमर में अधिक गर्मी पैदा कर सकती है, जिससे शुक्राणु पर नेगेटिव असर पड़ता है। शुक्राणु को हेल्दी रखने के लिए कमर के आसपास एक सही तापमान बनाए रखना जरूरी होता है। टाइट कपड़े ब्लड फ्लो को कम कर सकते हैं और यही वजह है कि पुरुषों को टाइट कपड़ों कि बजाय आरामदायक और ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
कितनी देर पहनना सही
थोड़े समय के लिए, जैसे कुछ मिनट या एक घंटे के लिए, टाइट कपड़े पहनने से कोई नुकसान नहीं हो सकता है। हालांकि, पूरे दिन 7 से 8 घंटे से ज्यादा समय तक उन्हें पहनने से गर्मी और दबाव बढ़ सकता है, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जितना हो सके ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल करने से बचें।
जेनेटिक समस्या
पुरुष फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का कारण जेनेटिक भी हो सकती है, लेकिन लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें जैसे कि टाइट कपड़े पहनना, धूम्रपान करना, शराब पीना और तनाव बढ़ना भी शुक्राणु के हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
16 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines