Health Tips: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें से एक पोषक तत्व प्रोटीन भी है। प्रोटीन कोशिकाओं को एक्टिव बनाए रखने के साथ-साथ मांसपेशियों और हड्डियों मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके शरीर में प्रोटीन की कमी है। प्रोटीन की कमी के मामूली लेकिन जरूरी लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि प्रोटीन की कमी के क्या-क्या संकेत हो होते हैं?
शरीर में बार-बार सूजन
शरीर में प्रोटीन की कमी से चेहरे, हाथों या पैरों पर सूजन नजर आने लगती है। साथ ही शरीर लगातार डिहाइड्रेट रहने लगता है। खून में एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन होता है, जो लिक्विड को बनाए रखने में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से सूजन या एडिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़े- नए साल में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें एक्सपर्ट की राय
स्किन का डल होना
प्रोटीन की कमी के कारण त्वचा की रंगत बदलने लगता है। शरीर में कोलेजन में कमी के कारण त्वचा ढीली, बेजान और रूखी हो जाती है। कोलेजन वह प्रोटीन है जो त्वचा को मजबूती और सॉफ्ट बनाता है। इसके अलावा प्रोटीन की कमी से स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है, जैसे कि रूखापन या त्वचा पर पैच आना।
बार-बार बीमार पड़ना
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो हो सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो। इस दौरान सर्दी-जुकाम या इंफेक्शन खतरा बढ़ सकता है। प्रोटीन वाइट ब्लड सेल्स, एंटीबॉडी और अन्य पोषक तत्वों को बनाने के लिए जरूरी माने जाते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखने में मदद करते हैं। प्रोटीन की कमी वाली डाइट इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है, जिससे आप बार-बार बीमार पर सकते हैं।
ये डाइट कर सकते हैं प्रोटीन की कमी दूर-
पशु-आधारित प्रोटीन- अंडा, चिकन, मछली।
प्लांट बेस्ड प्रोटीन- दालें, चना, क्विनोआ, टोफू और मेवे
प्रोटीन युक्त स्नैक्स- ग्रीक दही, पनीर या प्रोटीन बार
ये भी पढ़े- विटामिन डी की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 hr agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 hr agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
19 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
21 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
22 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
23 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines