Health Tips: दूध हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करता है साथ ही शरीर को कई बीमारियों से भी दूर रखता है। दूध को और भी हल्दी बनाने के लिए कई लोग इसके साथ अलग-अलग चीजों को खाना पसंद करते हैं और इन्हीं में से एक है किशमिश। यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में अगर आप हर रोज किशमिश को दूध के साथ खाते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। ये आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हो सकते है?
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
किशमिश को दूध के साथ खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम लंबे समय तक हेल्दी रहता है। आप इसे दूर में भिगोकर हर रोज रात को ले सकते हैं। किशमिश में मौजूद फाइबर आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। जबकि दूध में प्रोबायोटिक होता है जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
मजबूत इम्यून सिस्टम
किशमिश को दूध में भिगोकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और यह आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। किशमिश में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और कई तरह के इंफेक्शन से भी शरीर को दूर रखता है। किशमिश और दूध को आप हर रोज रात को सोने से पहले खा सकते हैं।
स्किन को रखता है हेल्दी
किशमिश और दूध को एक साथ लेने से ये आपकी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। किशमिश में मौजूद विटामिन और खनिज, विशेष रूप से विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। किशमिश को दूध के साथ नियमित रूप से खाने से मुंहासे, पिगमेंटेशन और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा दूध से मिलने वाले पोषक तत्व स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
3 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
4 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
8 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
9 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
12 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines