Health Tips: हमारे शरीर को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। न्यूट्रिएंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये आपके वजन को भी बैलेंस रखने में मदद करता है। आगर आप लगातार थकान, बालों या स्किन से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो हो सकता है आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो। इसलिए आप को अपनी डाइट को बैलेंस रखना चाहिए, लेकिन कई बार बैलेंस डाइट भी न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा नहीं कर पाते हैं और आपके शरीर में कई न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
मैक्स स्पेशियलिटी सेंटर नोएडा की न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की डॉ. इकरा ने शरीर में होने वाली कुछ सामान्य पोषक तत्वों की कमी और उन्हें ठीक करने के सोर्स के बारे में बताया।
विटामिन सी की कमी
विटामिन सी कोलेजन बढ़ावा देने और घाव भरने के लिए जरूरी है। इसकी कमी के कारण घाव देरी से भरते है और आसानी से चोट लग सकती है और मसूड़ों से खून आ सकता है। डॉक्टर बताती हैं कि इसके लिए आप खट्टे फल संतरे, नींबू, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, चेरी और आंवले का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
ओमेगा-3 की कमी
ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन और और बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसकी कमी से त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है, बाल कमजोर हो सकते है और नाखून टूटने लगते हैं। इसके लिए आप मछली (सैल्मन, सार्डिन), अलसी के बीज, चिया के बीज, बादाम और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फाइबर की कमी
फाइबर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये क्रेविंग और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसकी कमी से कब्ज, सूजन और डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए साबुत अनाज जैसे कि ब्राउन राइस, क्विनोआ खा सकते हैं। इसके अलावा फलियां (बीन्स, दाल), सभी फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
6 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
8 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
9 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
10 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
12 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
13 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
15 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
16 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines