Health Tips: नॉन-वेज को कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कुछ लोग इससे प्रोटीन पाने के लिए इसे अपनी डाइट में लेते हैं, तो कुछ लोग इसे अपने टेस्ट को बढ़ाने के लिए खाना पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से डाइट में शामिल नहीं करते हैं, तो इसे खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। साथ ही आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए चाहिए की नॉन-वेज के साथ किन-किन फूड को न लें। आइए जानते हैं कि इसे लेकर आयुर्वेद क्या कहता है?
क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार, नॉन-वेज खाना सही माना जाता है। आयुर्वेद कहता है कि नेचर हमें जो भी देता है उन फूड को हम खा सकते हैं। अगर आपको अपना वजन बढ़ाना है और इसके लिए आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आप नॉन-वेज खा सकते हैं। ये एक ऐसा फूड जो आपके शरीर को पूरी तरह से नरिशमेंट करता है। लेकिन अगर आप पहले से ही बीमार हैं और आपका वजन बढ़ा हुआ तो नॉन-वेज खाने से बचें।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
नॉन-वेज खाने के बाद न खाएं ये फूड
फल- नॉन-वेज के साथ फल कभी न खाएं, खास तौर पर वे जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और उन्हें खाने से बचना चाहिए क्योंकि वे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। पानी की ज्यादा मात्रा पाचन एंजाइमों को पतला कर सकती है, जिसके कारण शरीर में प्रोटीन सही तरीके से नहीं डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इस वजह से आपको पेट फूलना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती हैं।
दूध- नॉन-वेज खास तौर पर सी फूड खाने के बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। दूध का सेवन करने से कई तरह की डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। दूध और प्रोटीन युक्त सी फूड या मांस में कैसिइन के कारण शरीर में ज्यादा मात्रा पैदा हो जाता जिसे पचाना मुश्किल होता है। इससे सूजन और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
फ्लेवर्ड चीज- मछली के साथ फ्लेवर्ड चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सी फूड के टेस्ट को खराब कर सकती है। फ्लेवर्ड चीज का तीखा स्वाद मछली के नेचुरल मिठास को कम कर देती है, जिससे आपके मुंह का टेस्ट भी खराब हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बिना दवा के इन 3 आसान तरीकों से ब्लड शुगर करें कंट्रोल! डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
7 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
14 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines