Health Tips: एक्सपर्ट के अनुसार, जो लोग दिनभर में 5-6 लीटर तक पानी पीते हैं, उनके शरीर में भी हाइड्रेशन की कमी हो सकती है। इसका कारण यह है कि लोग पानी तो पीते हैं लेकिन वह पानी शरीर में रुक नहीं पाता और जल्दी वॉशरूम के जरिए बाहर निकल जाता है, जिससे शरीर हाइड्रेट नहीं हो पाता। आजकल तो ऐसे लोग भी हैं जो पूरे दिन में 2 लीटर भी पानी नहीं पीते, जिसके चलते शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो सतर्क हो जाइए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे एक्सपर्ट टिप्स जिनकी मदद से आप पानी पीते ही बॉडी को अच्छी तरह हाइड्रेट रख सकते हैं।
पानी में चुटकी भर नमक डालकर हाइड्रेटेड रहने की प्रक्रिया
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप पानी में एक चुटकी सेंधा नमक (या समुद्री नमक) मिलाते हैं, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी बॉडी को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आप रोजाना अपनी पानी की बोतल में एक चुटकी नमक डालकर मिला सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम और क्लोराइड) शामिल होते हैं, जो शरीर में पानी को बनाए रखने और कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करते हैं।
इससे शरीर से पानी जल्दी बाहर नहीं निकलता और आप लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहते हैं।
ये भी पढे़ं- Healthy Tips: सुबह उठकर इन चीजों से रखें दूरी, वरना बन सकता है एसिडिटी का कारण
एक्सपर्ट के अनुसार आइए जानते हैं कि पानी में नमक डालना कितना फायदेमंद है।
अगर आप चुटकी भर नमक पानी में डालते हैं तो यह लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखता है। साथ ही नमक, पानी को कोशिकाओं में बनाए रखने की क्षमता बढ़ाता है, जिससे बार-बार प्यास नहीं लगती।
यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है, और पसीना या डायरिया जैसी स्थिति में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिसे हल्का नमक मिला पानी बैलेंस करता है। इसके साथ ही यह थकान कम करता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी की शिकायत कम होती है, और दिमागी फोकस बेहतर होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- एक गिलास पानी में सिर्फ एक चुटकी (पिंच) ही नमक मिलाएं। अधिक नमक नुकसानदायक हो सकता है।
- हाई बीपी वाले लोग यह उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- सामान्य पानी के साथ-साथ कभी-कभी इस नमक वाले पानी का सेवन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Tips: चाय बनाते समय करते हैं ये गलतियां? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
1 hr agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
3 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
6 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
21 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines