Health Tips: हर रोज पिएं घर पर बनीं ये 3 ड्रिंक, इम्यूनिटी से लेकर पेट तक रहेगा हेल्दी

Health Tips: अगर आप अपने इम्यून सिस्टम और पेट को हेल्दी रखना चाहते है, अपनी डाइट में घर पर बनीं कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। इससे आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप कौन-कौन ड्रिंक पी सकते हैं।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: हर रोज अगर आप घर पर बने हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे एक नहीं बल्कि कई सारी समस्याएं दूर रहती है। इसे पीने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होती है, पेट में गैस और सूजन के लिए फायदेमंद होती है। वहीं, कई बार जब हम ज्यादा खा लेते हैं या फिर कुछ ऐसा खा लिया हो जिसे पचाना मुश्किल हो जाता है और पेट फूलने लगता है। हालांकि, कुछ घर पर बनी ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपके शरीर को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए अपनी डाइट में किन-किन ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं?

पुदीने की चाय

पुदीना खाने को पचाने के लिए सबसे अच्छी जड़ी बूटी है। पुदीने का मेन्थॉल डाइजेशन सिस्टम की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे खाना पाचने में मदद मिलती है और सूजन कम होती है। इस ड्रिंक को बनाने उबलते पानी में मुट्ठी भर पुदीने की ताजी पत्तियां डालें। पांच मिनट तक भिगोएं और छान लें। भोजन के बाद इस चाय को पिएं।

सौंफ की चाय

सौंफ आंतों को हेल्दी रखता है ताकि गैस आसानी से निकल सके और पेट फूलना कम हो सकता है। सौंफ एक माइल्ड ड्यूरेटिक है, जो पानी के रिटेंशन और पेट की समस्याओं को कम करता है और आपके शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच सौंफ के बीज मिलाएं। इसे पांच से दस मिनट तक भिगोएं और फिर छान लें। पेट फूलने और पेट खराब होने से राहत पाने के लिए भोजन के बाद इस चाय को पी सकते हैं।

जीरे का पानी

जीरा पाचन एंजाइमों को हेल्दी रखने में मदद करता है, जो खाने को पचाने में मदद करते हैं और गैस बनने नहीं होने देते। इससे सूजन ठीक हो सकती है। इसके साथ ही जीरे का पानी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच जीरे को दो कप पानी में उबालें। स्वाद के लिए इसमें चुटकी भर नमक या नींबू निचोड़ें और इसे आप खाना खाने के बाद पी सकते है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ