Health Tips: शायद ही कोई इस बात पर ध्यान दे, लेकिन आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं उसमें हम लगातार प्लास्टिक से बनी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। खास कर के हामारी पानी की बोतल प्लास्टिक की होती है, जिसे हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं। एक अध्ययन में सामने आया कि ये बोतल जिसमें हम हर रोज पानी पीते हैं वह हमारे हेल्थ नुकसान पहुंचा सकती हैं। विशेष रूप से, रिसर्चर ने पाया है कि इन बोतलों में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक (MPs) दिल की बीमारियों का खतरा पैदा कर रहा है।
रिसर्च में आया सामने
यूएस नेशनल ओशन सर्विसेज के अनुसार, माइक्रोप्लास्टिक 5 मिमी से भी छोटे आकार के प्लास्टिक के कण होते हैं, जो हमारे आस-पास पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर में अलग-अलग तरीकों से अंदर जाते हैं, जिसमें भोजन, हवा और शायद सबसे ज्यादा चिंताजनक – पीने का पानी शामिल है। प्लास्टिक की बोतलें, चाहे दोबारा इस्तेमाल की गई हों या धूप में रखी गई हों, समय के साथ खराब हो जाती हैं और पानी में छोटे प्लास्टिक के कण छोड़ती हैं। ये कण इतने छोटे होते हैं कि इन्हें खाया जा सकता है और ये शरीर में जाकर हार्ट की बीमारियों का कारण बनते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय
माइक्रोप्लास्टिक और हार्ट हेल्थ
अध्ययन में विश्लेषण किया गया कि ये प्लास्टिक के कण हार्ट के हेल्थ को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। रिसर्चर ने पाया कि जब माइक्रोप्लास्टिक कोशिकाओं में फंस जाते हैं, तो वे वैस्कुलर ब्लॉकेज पैदा कर सकते हैं। जब रुकावट बढ़ती हैं, तो वे ब्लड फ्लो में भी बाधा बन सकती है। इसके कारण हार्ट की बीमारियां जैसे कि मायोकार्डियल इंफार्क्शन जैसे गंभीर स्थिति का कारण बन सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से ही हार्ट से जुड़ी समस्या है।
कई अन्य बीमारियों का खतरा
हालांकि, ये रिसर्च अभी भी अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके रिजल्ट गंभीर हैं। माइक्रोप्लास्टिक के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सूजन, इम्यून सिस्टम का कमजोर होना और ब्लड वेसल्स में लगातार रुकावट हो सकती हैं। यदि आप पहले से ही हार्ट की बीमारी से परेशान हैं, तो ये आपके लिए और भी खतरनाक हो सकता है। समय के साथ, ये रुकावट अधिक गंभीर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
3 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
4 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines