Health Tips: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक्स, कई मौसमी बीमारियां भी रहेंगी दूर

Health Tips: अगर आप सर्दियों की सुबह की शुरुआत कुछ हल्दी ड्रिंक से करते हैं, तो ये आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा आप कई बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ गरम खाना या पीना बहुत जरूरी हो जाता है। चाय और कॉफी पीना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन ये कई बार शरीर को नुकसान भी पहुंचाते हैं। अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत कुछ हल्दी और गर्म ड्रिंक से करते हैं तो इससे आप सर्दियों में मौसमी बीमारियां से दूर रह सकते हैं। यह ड्रिंक आपको हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं और आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बना सकते हैं। सर्दियों में इसे पीने से कई अन्य बीमारियां भी शरीर से दूर रहती है। साथ ही आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखने में मदद कर सकते हैं और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी ड्रिंक्स हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

विज्ञापन

गर्म नींबू पानी

सुबह खाली पेट गर्म नींबू पानी पीने से लीवर से बैड बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल आते हैं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है और आप समय पर हेल्दी खाना खा पाते हैं। साथ ही ये अनहेल्दी खान की क्रेविंग को भी काम करता है। इस हेल्दी ड्रिंक से आप अपने सुबह की शुरुआत कर सकते हैं। कई लोग इसे वजन को कंट्रोल में रखने के लिए भी पीते हैं।

विज्ञापन

सेब का सिरका

सेब का सिरका सूजन को कम करने, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और स्किन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर को कई मौसमी बीमारियों से भी दूर रखने में मदद कर सकता है। अगर आप इस ड्रिंक से अपने सुबह की शुरुआत करते हैं, तो आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी हुई रहती है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इसके अलावा आप पूरे दिन एक्टिव महसूस करते हैं।

विज्ञापन

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध सर्दियों में पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके एंटीबायोटिक गुण आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है। इसमें आप चाहे तो एक चुटकी काली मिर्च पाउडर भी मिल सकते हैं। इसे मिलने से इसके पोषक तत्व और भी बढ़ सकते हैं। कई लोग इसमें घी या शहद मिलाकर भी पीना पसंद करते हैं। आप भी चाहें तो चीनी के जगह शहर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। इसे सुबह खाली पेट पीने से खाना आसानी से पड़ जाता है और आपका पेट साफ रहता है, जिसके कारण पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ