Health Tips: सर्दियों में कई लोगों को संतरा खाना काफी पसंद होता है। सर्दियां अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आती है। ऐसे में मौसमी फल इन बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। जिसमें एक संतरा भी है जो विटामिन-सी से भरपूर होता है। संतरा विटामिन-सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। साथ ही आपके इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप भी संतरे को छीलने के बाद बिना बीज को निकाले खा लेते हैं, तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
बता दें कि एक विडियो सामने आया जिसमें ये नजर आ रहा है कि संतरे के अंदर बीजों के साथ सफेद रंग के कीड़े पाए गए हैं। जिसे देखकर आप भी संतरे खाना छोड़ देंगे। अगर आपको संतरे खाना पसंद है, तो संतरे को छीलने के बाद उसे ध्यान से खाएं आप इसे चेक करने के लिए इसके बीजों हाथों से निकालकर ही खाएं। ऐसे में अगर आप संतरे को मुंह में डालने के बाद बीजों को निकालते हैं, तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है। कीड़े लगे हुए संतरे को खाने से आप लंबे समय के लिए बीमार पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
संतरे खाने के फायदे
एनीमिया रहता है दूर- सर्दियों अगर आप हर रोज संतरा खाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन-सी एनीमिया जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है। अगर हम रोज एक संतरा खा रहे हैं तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है। इसलिए ठंड के दिनों में रोजाना संतरा खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कैंसर से करता है बचाव- संतरा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें इसमें फ्लेवोनॉयड और कैरोटीनॉयड जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
बीपी रहता है कंट्रोल- अगर आप हर रोज संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। संतरे में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा संतरा खाने से शरीर में विटामिन-सी की कमी भी दूर होती है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
7 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
8 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
9 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
11 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines