हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Health Tips: दही के साथ चावल ज्यादा हेल्दी या रोटी? जानें डाइजेशन के लिए कौन-सा ऑप्शन सही

Health Tips: अगर आपको भी दही खाना पसंद है, तो आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि इसे रोटी के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद है या चावल के साथ खाना।

विज्ञापन
Health Tips

Health Tips: दही लगभग सभी को खाना पसंद होता है। इसकी मलाईदार परत और तीखा स्वाद इसे खाने में मजेदार बनाता है। ये टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो आपके खाने को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट होते हैं, जो आंतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही आपके खाने को पचाने में मदद करता है। बहुत से लोग चावल या रोटी के साथ दही खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कौन सा ऑप्शन हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है?

दही और चावल

दही और चावल को आच्छा ऑप्शन माना जाता है। प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही चावल के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है, जो एक कार्बोहाइड्रेट है। दही मांसपेशियों और हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करती है और चावल अपने हाई कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को एनर्जी देती है। साथ ही ये दोनों ही डायजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं।

ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

दही और रोटी

दही और रोटी एक हेल्दी ऑप्सन हो सकता है। गेहूं की रोटी में फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और आयरन मौजूद होते हैं। वहीं, इसके कार्बोहाइड्रेट में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ग्लूकोज धीरे-धीरे निकलता है। दही प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स जोड़कर रोटी का पूरक है, जो आतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह जोड़ी साबुत अनाज और प्रोबायोटिक्स के लाभों के साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।

डाइजेशन के लिए कौन सा बेहतर है?

चावल के साथ दही या रोटी के साथ दही लेना चाहिए ये आपके जरूरतों पर निर्भर करता है। जबकि चावल के साथ दही कई लोगों के लिए पचाने में आसान होता है, अगर ब्लड शुगर की समस्या है तो रोटी के साथ दही बेहतर विकल्प है। दोनों ही विकल्प सीमित मात्रा में लेने से फायदे हो सकते हैं। वहीं अगर आप ज्यादा फायदा चाहते हैं, तो गेहूँ की रोटी या ब्राउन राइस चुन सकते हैं, जिससे दोनों ही ऑप्शन को हेल्दी बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें