Health Tips: बीमारियों से दूर रहने को डाइट में जोड़ें ये 3 मसाले, हेल्दी रहेगी बॉडी

Health Tips: अगर आप भी अपने शरीर को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में  जीरा, अजवाइन और सौंफ के पाउडर को शामिल कर सकते हैं।  

Health Tips

Health Tips

Health Tips: आज के समय में हर कोई हेल्दी रहना चाहता है, क्योंकि हर रोज नई-नई बीमारियां पैदा हो रही है। कई लोगों को जिनके नाम तक नहीं पता नहीं पाता होते हैं। ऐसे में अपनी डाइट का ध्यान रखना ही सबसे अच्छा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में सौंफ, जीरा और अजवाइन के पाउडर को शामिल कर सकते हैं।  सौंफ आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाता है। इसके अलावा जीरा और अजवाइन कई मौसमी बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं आप इसे किस तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

विज्ञापन

कैसे करें तैयार

इस पाउडर को बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरा जीरा, 1 कटोरा अजवाइन और 1 कटोरा सौंफ ले इन तीनों को मिलाकर तवे पर हल्की भून लें। इसके मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद इस पाउडर को एक डब्बे में मसाले के तरह स्टोर कर रख लें। आप इस हर रोज खाने के बाद एक चम्मच इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस पाउडर के फायदे

वजन रहेगा कंट्रोल- जीरा सौंफ और अजवाइन का पाउडर वजन घटाने  में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप इस पाउडर को रात में सोते समय ले सकते हैं। जीरा सौंफ और अजवाइन का पाउडर तेजी से फैट को बर्न करने मदद कर सकता है।

विज्ञापन

कमजोरी होगी दूर- जीरा सौंफ और अजवाइन सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर, आयरन और कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। ये खास करके महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।

स्किन के लिए हेल्दी- ये पाउडर त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। रात को सोने पहले जीरा सौंफ और अजवाइन का पाउडर खाने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से निकल आता है। इससे आपकी स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर रह सकती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ