Health Tips: कब्ज से लेकर डायबिटीज तक के लिए रामबाण है ये चीज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Author: News24 हिंदी
Jun 25, 2025 12:25 PM IST
Health Tips: गर्मी के मौसम में कई तरह की सब्जियां और फल बाजारों में मिलने लगते हैं। ये मौसमी फूड आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये आपको कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है खीरा, जो आपको एक नहीं बल्कि कई सारी बीमारियों से दूर रखता है। साथ ही, ये विटामिन सी, मैंगनीज, विटामिन के, सिलिकॉन, मैग्नीशियम, कॉपर, और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसे आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे कि खीरे का रायता, सलाद, या फिर ड्रिंक के रूप में पीया जाता है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
गोरखपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि खीरा आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। इसके अंदर 95 प्रतिशत पानी मौजूद होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। जब आप गर्मियों में इसे खाते हैं, तो इसके कई सारे फायदे होते हैं। पानी की कमी दूर होती है और गर्मी का असर भी कम होता है। आपको लू नहीं लगती है। साथ ही, स्किन भी हेल्दी रहती है और पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसके अलावा, कब्ज और डायबिटीज से भी छुटकारा
खीरा खाने के फायदे
हाइड्रोजन बूस्टर- खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो प्यास बुझाने में मदद करता है। हाइड्रेटेड रहना सिर्फ आपको तरोताजा महसूस करने में मदद नहीं करता, बल्कि यह खाने को पचाने में भी मदद करता है और पानी की कमी को दूर करता है। गर्म दिनों में या जब आप शारीरिक रूप से सक्रिय होते हैं, तो अपने भोजन में खीरे को शामिल करना आपके हाइड्रोजन को कंट्रोल करने का एक आसान तरीका है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- खीरे में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और यहां तक कि क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व आपके शरीर को अंदर से बाहर तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
स्किन रहती है हेल्दी- खीरे के स्लाइस स्पा के लिए एक अच्छा तरीका है। इसमें मौजूद पानी आपकी त्वचा को अंदर से बाहर तक हाइड्रेट करता है, जबकि सिलिकॉन कोलेजन को बढ़ाता है, जो आपकी त्वचा को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। खीरे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की उम्र बढ़ने से रोकते हैं।