Health Tips: लगातार या पुरानी खांसी अक्सर एक छोटी सी समस्या की तरह लग सकती है लेकिन यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी का एक लक्षण भी हो सकता है। जब खांसी 3 सप्ताह से अधिक समय तक रहती है या समय के साथ बढ़ जाती है, तो यह एक गंभीर फेफड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत होती है। खांसी और गंभीर फेफड़ों की समस्याओं के बीच संभावित संबंध को समझना और समय पर इसका इलाज करना जरूरी हो जाता है।मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के पल्मोनोलॉजी, रेस्पिरेटरी और स्लीप मेडिसिन के एसोसिएट डायरेक्टर और यूनिट हेड डॉ. शिवांशु राज गोयल बताते हैं कि खांसी फेफड़ों की बीमारी का संकेत कैसे हो सकती हैं?
क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)
सीओपीडी क्रोनिक ब्रोंकाइटिस फेफड़ों की बीमारियों है और इस दौरान सांस लेना मुश्किल हो जाता है। यह आमतौर पर सिगरेट के धुएं, वायु प्रदूषण या धूल के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होता है। सीओपीडी के प्रमुख लक्षणों में से एक पुरानी खांसी है जो बलगम हो सकती है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट और थकान फील हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
फेफड़ों का कैंसर
पुरानी खांसी कभी-कभी फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकती है, खासकर जब यह बनी रहती है या इसकी प्रकृति में बदलाव होता है। फेफड़ों के कैंसर के कारण सूखी खांसी या खून वाली खांसी (हीमोप्टाइसिस) हो सकती है। खांसी के साथ अन्य लक्षण जैसे कि बिना किसी कारण के वजन कम होना, सीने में दर्द, घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
निमोनिया
निमोनिया एक गंभीर फेफड़ों का इंफेक्शन है, जो लगातार खांसी का कारण बन सकता है, जिसके साथ अक्सर बुखार, ठंड लगना, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी होती है।बैक्टीरिया या वायरल इंफेक्शन निमोनिया का कारण बन सकते हैं और अगर इलाज न किया जाए, तो इंफेक्शन फैल सकता है और इससे जान का खतरा भी रहता है। निमोनिया के कारण होने वाली खांसी आमतौर बलगम या कफ वाली हो सकती है।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
12 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
15 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
15 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
16 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
17 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
20 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
21 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
21 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
23 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines