---विज्ञापन---

Health Tips: गेहूं के आटे की तुलना क्या सच में ज्यादा नुकसानदायक है मैदा? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Health Tips: अगर आपको भी सभी के तरह लगता है कि मैदा आपके शरीर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है, तो आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि हैल्थ एक्सपर्ट इसे लेकर क्या कहते हैं और इसे किस तरह खाने की सलाह देते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Health Tips: मैदे का इस्तेमाल आज के समय में हर घर में होता है। इसके एक नहीं बल्कि कई सारी डिश बनाई जाती है, जो खाने में भी काफी टेस्टी होती है। मैदे में थोड़ा स्टिकनेस ज्यादा रहता है और उससे बहुत सारी चीजें बनाई जा सकती है, जैसे कि रुमाली रोटी है, नूडल्स या फिर मोमो को मैदे से बनाया जाता है। ये स्टिकनेस की वजह से चिपके रहते है, इसलिए मैदे का यूज बहुत होने लग गया है। लोगों में यह धारणा बन गई है मैदा हेल्थ के लिए  बहुत नुकसानदायक होता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इसे लेकर कुछ और ही बताते हैं।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर बिमल बताते हैं कि हम जितना समझते हैं मैदा उतना नुकसानदायक नहीं होता है। मैदे को बनाने के लिए बस उसका फाइबर निकाल लिया जाता है और ऐसे में अगर आप मैदे से बनी चीजों के साथ खाया जाए तो इसमें फाइबर की कमी पूरी हो सकती है, क्योंकि मैदे को आटे से ही बनाया जाता है और आटे में 3.8 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए मैदे में सिर्फ फाइबर की कमी है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

---खबर नीचे जारी है---

मैदे से बनी से चीजों के साथ क्या खाना सही

1. अगर आप मैदे से रोटी बनाकर खा रहे हैं, तो इसके साथ आप ज्यादातर सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2. मैदे से बनी ब्रेड खा रहे हैं, इसके लिए आप इसमें फाइबर से भरपूर सलाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

3. मैदे से बने नूडल्स को बनाते समय आप बहुत सारे सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैदे और आटे में  क्या है फर्क

डॉक्टर बताते हैं कि मैदे और आटे में फर्क देखेंगे तो सिर्फ 3.8 ग्राम है, तो अगर आप देखेंगे तो 100 ग्राम आटे में  300 कैलोरी होती है और 100 ग्राम मैदे में 364 कैलोरी होती है,  तो मतलब मैदे में 64 कैलोरी ज्यादा है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप मैदे से बनी चीजों को आप फल या से पूरा कर सकते हैं और ये आपके लिए नुकसानदायक भी नहीं होगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 17, 2025 12:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola