Health Tips: पेट का हेल्दी रहनी सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि कई तरह की बीमारी की शुरुआत पेट से ही जुड़ी होती है। ऐसे में अगर आपका पेट हेल्दी नहीं रहता है, तो आप बीमार पर सकते हैं। हम जो भी खाते हैं उसका हमारे शारीरिक पर प्रभाव पड़ता है। हेल्दी खाना शरीर को एनर्जी देता है, स्किन को हेल्दी रखता है और फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है। लेकिन अगर आप अनहेल्दी खाना खाते हैं तो ये अपच और गैस की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप गैस या पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए को अनहेल्दी खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि गैस से जुड़ी समस्या से दूर रहने के लिए आपको किस तरह के खाने को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए?
आज के समय में बच्चों में भी गैस की समस्या हो रही है और इसका सबसे बड़ा कारण है डाइजेशन सिस्टम का अनहेल्दी रहना है। साथ जब हम कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं, तो भी हमारे पेट मे गैस बनने लगती है। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो भी आपके पेट में गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ अनहेल्दी खाने का सेवन छोड़ देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- कौन-सी चॉकलेट खाना शरीर के लिए खतरनाक? जानें एक्सपर्ट की राय
फैट वाली डाइट
हाई फैट वाली डाइट का सेवन पेट ही नहीं पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। ज्यादा फैट का सेवन पेट फूलना और गैस बनने जैसी समस्या पैदा कर सकती है। इसके साथ ही ये पित्त पथरी जैसे खतरे को भी बढ़ा सकती है।
खाली पेट चाय पीना
कई लोग सुबह खाली चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से ही गैस की समस्या से परेशान हैं, तो इसके आपकी पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आपको चाय पीने से बचना चाहिए।
डाइट में फाइबर की कमी
अगर आप अपनी डाइट में फाइबर को शामिल नहीं करते हैं, तो इससे पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण कब्ज, गैस और कई अन्य समस्याएं बढ़ सकती है। ये आंत के माइक्रोबायोम को भी बाधित कर सकता है और आंतों की बीमारी का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- इन 2 चीजों से कैंसर का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
14 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
15 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
19 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines