हमें अक्सर बताया जाता है कि फलों का सेवन करने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे डाइजेशन पर बुरा असर पड़ सकता है। ये भी कहा जाता है कि पानी गैस्ट्रिक जूस को पतला कर सकता है और डाइजेशन प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है। इसके अलावा, पानी शरीर के पीएच लेवल को भी प्रभावित कर सकता है। फल खाने के बाद पानी पीने से पोषक तत्वों का सही तरीके से अब्सॉर्प्शन नहीं हो पाता है। आइए जानते है कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह के अनुसार, कुछ फलों में नेचुरल एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन फलों के सेवन से न केवल हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि ये हमारे पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हालांकि, इन फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पीना हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि कुछ फलों को खाने के बाद पानी पीने से हमें पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
संतरे
संतरा खाने के बाद पानी पीने से पोषक तत्वों के अब्सॉर्प्शन में रुकावट आ सकती है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ये शरीर से बाहर निकल सकता है। इससे शरीर को सही मात्रा में विटामिन नहीं मिल पाता है, इसलिए इसे खाने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए।
खीरा
खीरा खाने के बाद पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खीरे में पानी की ज्यादा होने से ये डाइजेशन एंजाइमों को पतला कर सकती है और ये एक्स्ट्रा पानी के साथ मिलकर डाइजेशन को स्लो बनाती है।
खरबूजा
खरबूजा खाने के बाद पानी पीने से डाइजेशन एंजाइमों में असंतुलन पैदा हो सकता है। खरबूजे में ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन को पचाने में मदद करते हैं और पानी पीने से ये प्रक्रिया बाधित हो सकती है। इससे अपच, मतली और पेट की समस्या बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines