कई युवा वयस्कों का मानना है कि हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं सिर्फ उम्र के साथ ही बढ़ती है। हालांकि, सच्चाई ये है कि आपकी 20 और 30 की उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाने और लाइफ में आगे चलकर गठिया को रोकने के लिए जरूरी है। खराब आदतें हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, सूजन बढ़ा सकती हैं और जोड़ों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आप लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हैदराबाद और डलास में रीजेनऑर्थोस्पोर्ट में रीजेनरेटिव मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉ. वेंकटेश मोव्वा क्या कहते हैं?
बहुत ज्यादा बैठना छोड़ दें
डॉक्टर बताते हैं कि बॉडी को एक्टिव न रखने से हड्डियां कमजोर हो सकती है। नियमित एक्टिव न रहने से बोन डेंसिटी कम हो जाती है और जोड़ सख्त हो जाते हैं, जिससे गठिया का खतरा बढ़ जाता है।
क्या करें- बोन डेंसिटी और लचीलापन बनाए रखने के लिए हर रोज कम से कम 30 मिनट तक पैदल चलना, जॉगिंग या एक्सरसाइज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
कैल्शियम को डाइट में शामिल न करना
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना बहूत जरूरी है, लेकिन कई युवा वयस्क पोषक तत्वों से भरपूर खाने की तुलना में ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं। विटामिन डी की कमी कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन को कम करके हड्डियों को और कमजोर कर देती है।
क्या करें- कैल्शियम के लिए पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट, बादाम और मछली खाएं, और विटामिन डी के लिए नियमित रूप से धूप में रहें। यदि जरूरी हो, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट लें।
चीनी और जंक फूड खाना
मीठे ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड में फॉस्फेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो हड्डियों में कैल्शियम कम करता है। एक शोध से पता चलता है कि अधिक चीनी का सेवन सूजन भी बढ़ाता है, जिससे जोड़ों में दर्द होता है।
क्या करें- सोडा की जगह दूध, ताजे जूस या हर्बल चाय लें और सभी पोषक तत्वों से भरपूर फूड को डाइट में शामिल करें।
संबंधित खबरें
नवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
17 mins agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
1 hr agoदशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoदुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
22 hrs agoनवरात्रि में अब मन नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल, समा चावल से तैयार करें डोसा
1 day agoनवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
1 day agoSuji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
1 day agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
2 days ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
2 days agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines