Health Tips: एसिडिटी एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे आजकल हर कोई परेशान है। ये समस्या तब होती है जब पेट में ज्यादा एसिड बनता है, जिससे कई तरह के परेशानी होने लगती है जैसे की बेचैनी और बदहजमी। जब खाना सही से नहीं पचता है, तो पेट में सूजन और जलन होने लगती है। इसके अलावा एसिडिटी के कारण अल्सर और डाइजेशन सिस्टम में सूजन जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। एसिडिटी के कारण होने वाली बेचैनी आपकी नींद को खराब कर सकती है। एसिडिटी अक्सर गलत खान-पान, तनाव और मसालेदार या ज्यादा फैट वाले खाने से हो सकती है। आइए जानते हैं कि इससे तुरंत राहत पाने के लिए किन-किन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं?
लौंग का पानी
एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए 3 लौंग को 200 ग्राम पानी में उबाल लें और अच्छे से उबलने के बाद इसे पानी को छान कर निकाल लें। इसके बाद इसे आप स्टोर कर के रख लें। इसे आप एसिडिटी होने पर एक कप पी सकते हैं। ये आपको एसिडिटी के अलावा कब्ज, अपच और बेचैनी से राहत दिलाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
सौंफ के बीज
सौंफ के बीज एसिडिटी के लिए एक नेचुरल इलाज है, जो सीने में जलन और अपच से तुरंत राहत दिलाता हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सौंफ के बीज पेट के एसिड को बेअसर करने और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। खाना खाने के बाद बस एक चम्मच सौंफ के बीज चबाने से एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है।
अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी पीना एसिडिटी को कम करने का एक नेचुरल उपाय है। अजवाइन के बीजों में एल्कलॉइड होते हैं, जो एसिड को बेअसर करने और सूजन और परेशानी को कम करने में मदद करते हैं। अजवाइन के बीजों को पानी में भिगोकर पीने से सीने में जलन, अपच और एसिड रिफ्लक्स से तुरंत राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines